देश

झज्जर में मौत का तांडव! कार पर पलटा ओवरलोडेड ट्रक, तिनके की तरह पिचक गई गाड़ी, 5 की मौत

Jhajjar Road Accident: हरियाणा के झज्जर में भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा झज्जर रेवाड़ी रोड पर उस समय हुआ, जब एक आल्टो कार झज्जर के सिलानी बाईपास से गुजर रही थी. तभी पशुचारे से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर कार के ऊपर ही पलट गया. ट्रक की वजन से कार पूरी तरह दब गई और उसमें सवार सभी 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई.

हादसे के बाद रोड पर काफी लंबा जाम लग गया. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों को बाहर निकाला. मरने वालों में 1 व्यक्ति झज्जर का और 4 उत्तर प्रदेश के बताये जा रहे हैं.

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक सफेद रंग की आल्टो कार में सवार होकर 5 लोग झज्जर के सिलानी बाईपास से गुजर रहे थे. तभी पशुचारा लेकर बगल से गुजर रहा ट्रक तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग की वजह से अनियंत्रित हो गया और कार पर पलट गया. ट्रक का वजन ज्यादा होने की वजह से कार पूरी तरह दब गई.

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से कार को बाहर निकाला. जांच करने पर सभी कार सवार मृत पाये गए. पुलिस ने मलबे को हटाकर ट्रैफिक दोबारा से शुरु किया.

ये भी पढ़ें- खतरनाक है फास्टफूड का ‘चस्का’! अमरोहा की अहाना की मौत ने सबको डराया, आंतों में छेद देख डॉक्टर भी रह गए दंग

हादसे में जान गंवाने वालों में सुरहा गांव निवासी रामअवतार भी थे. जो शटरिंग का काम करते थे. फिलहाल वो उटलोधा गांव में प्रीत शर्मा के घर में काम कर रहे थे. शाम को रामअवतार अपनी साइट पर गया और शटरिंग में लगे मजदूरों को लेकर झज्जर के दिल्ली गेट पर छोड़ने अपनी कार से आ रहा था.

यूपी के 4 लोग थे कार में सवार

रामअवतार के साथ कार में उत्तर प्रदेश के पिंटू, मुन्ना, अखिलेश और जयबीर थे.ये सभी दिल्ली गेट जा रहे थे. जब कार गुरुग्राम फ्लाईओवर के पास पहुंची तो रेवाड़ी की तरफ से पशुचारे लेकर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी कार पर पलट गया. ट्रक के दबाव की वजह से कार पूरी तरह पिचक गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

22 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

54 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

2 hours ago