कांग्रेस का चुनाव चिह्न.
Haryana Assembly Elections: हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं. हरियाणा चुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है. इस बीच कांग्रेस ने गुरुवार को बची हुई दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया. कांग्रेस ने उकलाना की रिजर्व सीट से नरेश सेलवाल और नारनौंद विधानसभा क्षेत्र से करीबी जसबीर सिंह (जस्सी पेटवाड़) को टिकट दिया है. नरेश सेलवाल और जस्सी पेटवाड़ को टिकट मिलने से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह है. इस लिस्ट के साथ स्पष्ट हो गया है कि पार्टी की कद्दावर कुमारी सैलजा विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी.
नरेश सेलवाल हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाते हैं. सेलवाल के उम्मीदवार बनने से उकलाना में कांग्रेस को मजबूत बढ़त मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. इससे पहले कांग्रेस ने गुरुवार सुबह पांच उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की थी. कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार देर रात 40 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की थी.
कांग्रेस ने पंचकूला से चंद्रमोहन, अंबाला शहर से चौधरी निर्मल सिंह, मुलाना (एससी) से पूजा चौधरी, जगाधरी से अकरम खान और यमुनानगर से रमन त्यागी को चुनावी मैदान में उतारा है.
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया था कि पार्टी ने पहोवा से मनदीप सिंह चट्ठा, गुहला (एससी) से देविंदर हंस, कलायत से विकास सहारण, कैथल से आदित्य सुरजेवाला, पूंडरी से सुल्तान सिंह जडौला, इंद्री से राकेश कुमार कंबोज, करनाल से सुमिता विर्क और घरौंडा से वीरेंद्र सिंह राठौड़ को उम्मीदवार बनाया है.
पानीपत शहर से रविंद्र कुमार शाह, राई से जय भगवान अंतिल, जींद से महाबीर गुप्ता, फतेहाबाद से बलवान सिंह दौलतपुरिया, रतिया से जरनैल सिंह, सिरसा से गोकुल सेतिया और ऐलनाबाद से भरत सिंह बेनीवाल को टिकट दिया है.
आदमपुर से चंद्र प्रकाश, हांसी से राहुल मक्कड़, बरवाला से रामनिवास घोड़ेला, हिसार से रामनिवास राड़ा, नलवा से अनिल मान, लोहारू से राजबीर सिंह फरतिया, बाढड़ा से सोमबीर सिंह (श्योराण), दादरी से डॉ. मनीषा सांगवान, बवानीखेड़ा (एससी) से प्रदीप नरवाल, अटेली से अनिता यादव, नारनौल से राव नरिंदर सिंह, बावल (एससी) से डॉ. एमएल. रंगा और कोसली से जगदीश यादव को पार्टी ने मैदान में उतारा है.
पटौदी (एससी) से पर्ल चौधरी, हथीन से मोहम्मद इसराइल, पलवल से करण दलाल, पृथला से रघुवीर तेवतिया, बड़खल से विजय प्रताप, बल्लभगढ़ से पराग शर्मा और फरीदाबाद से लखन कुमार सिंगला कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे.
यह भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए ‘आप’ ने जारी की छठी लिस्ट, अंबाला शहर से केतन शर्मा मैदान में
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…
Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…
अंबाला में शहीद स्मारक के उद्घाटन के दौरान अमित शाह ने कहा कि 1857 की…
दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…
Best Bollywood Diwali Songs Playlist: दिवाली के त्योहार पर घर की सजावट और पकवानों के…
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…