Categories: देश

पूजा में साथ दिखे PM मोदी और CJI, खफा हुए संजय राउत बोले— ‘क्या अब चीफ जस्टिस हमें न्याय देंगे?’

India News: गणेश उत्सव पर पीएम मोदी और सीजेआई के साथ दिखने पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता संजय राउत ने तंज कसा है. उन्होंने कहा, ‘हमें शंका है कि क्या सीजेआई हमें न्याय दे पाएंगे’. गणपति उत्सव में लोग एक दूसरे के घर जाते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक कितने लोगों के घर में गए, मेरे पास इसकी जानकारी नहीं है. ‘

उन्होंने कहा, दिल्ली में कई जगह उत्सव होते हैं, महाराष्ट्र में कई मंडल गणेश उत्सव का आयोजन कर रहे हैं.

लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीफ जस्टिस के घर गए. दोनों ने मिलकर भगवान गणेश की आरती की.

‘संविधान के रक्षक राजनेताओं से मिलेंगे तो शंका होगी’

संजय राउत ने कहा, ‘अगर संविधान के रक्षक, राजनेताओं से मिलेंगे तो लोगों के मन में शंका पैदा होगी. महाराष्ट्र में अवैध सरकार चल रही है. तारीख पर तारीख दी जा रही है. हमें शंका है कि क्या हमें न्याय मिलेगा ?’

संजय राउत ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर एक पोस्ट लिखा.  संजय ने लिखा, संविधान के घर को आग लगी, घर के चिराग से’.

सीजेआई पर भी तंज- ईवीएम को क्लीन चिट!

वहीं, अपने पोस्ट में सीजेआई पर भी तंज कसते हुए लिखा, ‘ईवीएम को क्लीन चिट! महाराष्ट्र में चल रही संविधान विरोधी सरकार के सुनवाई पर तीन साल से तारीख पे तारीख. पश्चिम बंगाल बलात्कार मामले में हस्तक्षेप, लेकिन महाराष्ट्र रेप कांड का जिक्र नहीं’. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत पर तारीख पर तारीख. ये सब क्यों हो रहा है. क्रोनोलॉजी समझ लीजिए. भारत माता की जय.

दरअसल, गणेश उत्सव के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के घर पहुंचे थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों में आरती की थाली ली. उनके साथ सीजेआई भी मौजूद थे.

पीएम मोदी ने भगवान गणेश की आरती उतारी. प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स से एक फोटो शेयर की. पीएम ने लिखा, ‘सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के आवास पर गणेश पूजा में शामिल हुआ, भगवान श्री गणेश हम सभी को सुख, समृद्धि और अद्भुत स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें’.

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

10 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

19 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

30 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

32 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago