देश

हरियाणा विधानसभा चुनाव: सुनीता केजरीवाल ने लोगों को दी 5 गारंटी

हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. रविवार को हरियाणा के कई व‍िधानसभा क्षेत्रों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने प्रचार किया. इस दौरान उन्‍होंने हरियाणा के लोगों को मुफ़्त बिजली, शानदार सरकारी स्कूल बनाकर बच्चों को मुफ़्त शिक्षा, मोहल्ला क्लिनिक और अस्पताल, जहां मुफ़्त इलाज होगा, महिलाओं को 1000 रुपए महीना सम्मान राशि व युवाओं को रोजगार देने की गारंटी दी.

उन्होंने बाढ़डा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ‘बदलाव जनसभा’ में कहा, हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल शेर हैं. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे न झुकेंगे न टूटेंगे. अरविंद दिल्ली के मुख्यमंत्री बने और उन्होंने देश की राजनीति को बदल दिया. उन्होंने जनता के लिए काम किया और इसलिए उन्हें जेल में डाल दिया गया.

सुनीता ने कहा, भाजपा को विपक्षी पार्टियों को तोड़ना और नेताओं को जेल में डालना आता है, लेकिन हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल टूटने वाले नहीं हैं. हरियाणा में भाजपा को 10 साल हो गए, लेकिन यहां बच्चों की शिक्षा में कोई सुधार नहीं हुआ. सरकारी अस्पताल और इलाज में कोई बदलाव नहीं आया. यहां कुछ नहीं होता.

लेकिन, मैं आपसे वादा कर रही हूं दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है. इन दोनों राज्यों में सरकारी स्कूल और अस्पताल अच्छे बन गए. 24 घंटे बिजली आती है. मोहल्ला क्लिनिक में मुफ़्त इलाज और दवाएं मिलती हैं. महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा का इंतजाम है.

अब दोनों ही राज्यों में महिलाओं को 1000 रुपए हर महीने मिलने वाले हैं. यह सब काम हरियाणा के लोगों के लिए आम आदमी पार्टी करेगी. इसलिए, इस विधानसभा चुनाव में आप के उम्मीदवारों को भारी मतों से ज‍िताना है. बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने का दावा कर रही है, वहीं, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का दावा है कि प्रदेश में अपने दम पर उनकी पार्टी सरकार बन रही है.

ये भी पढ़ें- बाढ़ प्रभाव‍ित तेलंगाना में राहत व बचाव के ल‍िए NDRF की 9 टीमें पहुंचीं

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

4 minutes ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

12 minutes ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

18 minutes ago

Ayodhya Leopard Fear: अयोध्या के इस इलाके में तेंदुए ने दहशत फैलाई, पिंजरे का चारा छोड़ बछड़े को बनाया शिकार

LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: रामनगरी अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई…

26 minutes ago

बिहार में बाढ़ का खतरा! गंडक समेत कई नदियां उफान पर, सीएम सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण

बिहार में गंडक समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने…

37 minutes ago