Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बाढ़ प्रभाव‍ित तेलंगाना में राहत व बचाव के ल‍िए NDRF की 9 टीमें पहुंचीं

बंगाल की खाड़ी में दबाव और सक्रिय मानसून के प्रभाव के कारण शनिवार से तेलंगाना के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. झीलें, टैंक, तालाब और अन्य जल निकाय ओवरफ्लो हो गए हैं.

Telangana Flood

केंद्र ने बाढ़ से प्रभावित तेलंगाना में बचाव और राहत के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की नौ टीमों को तेलंगाना भेजा है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आदेश पर टीमों को तेलंगाना भेजा गया है. इसमें चेन्नई, विशाखापत्तनम और असम से आने वाली तीन-तीन टीमें शामिल हैं. बंदी संजय ने कहा कि उन्होंने अमित शाह को तेलंगाना के खम्मम जिले की गंभीर स्थिति के बारे में बताया. वहां 110 गांव जलमग्न हो गए हैं.

बंदी संजय कुमार ने कहा कि उन्‍होंने केंद्रीय गृह मंत्री को बताया कि प्रकाश नगर की पहाड़ी पर नौ लोग और पलैर निर्वाचन क्षेत्र में अजमीरा थांडा पहाड़ी पर 68 लोग फंसे हैं. वहीं 42 अन्य लोग इमारतों में फंसे हुए हैं. उन्होंने बताया कि बचाव प्रयासों के लिए वरिष्ठ एनडीआरएफ अधिकारियों से बात की.

केंद्रीय मंत्री ने तेलंगाना के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी के साथ वहां के हालात और बचाव कार्यों पर चर्चा की. उन्होंने एनडीआरएफ टीमों से राहत कार्यों को कुशलतापूर्वक करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि खम्मम जिले में मुन्नेरू नदी के किनारे की रिहायशी कॉलोनियां जलमग्न हो गई हैं और इन कॉलोनियों में फंसे लोग छतों पर चढ़कर मदद का इंतजार कर रहे हैं.

इस बीच, खम्मम में पहले से ही तैनात एनडीआरएफ की टीमें राकासी थांडा में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश कर रही हैं. खराब मौसम के कारण बचाव कार्यों के लिए हेलीकॉप्टरों को सेवा में नहीं लगाया जा सका और एनडीआरएफ के जवान फंसे लोगों को बचाने के लिए नावों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

बंगाल की खाड़ी में दबाव और सक्रिय मानसून के प्रभाव के कारण शनिवार से तेलंगाना के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. झीलें, टैंक, तालाब और अन्य जल निकाय ओवरफ्लो हो गए हैं. इससे निचले इलाकों में पानी भर गया है. मौसम विभाग ने 11 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जहां अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ें- गुजरात बाढ़: नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार ने भेजी टीम

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital