देश

Haryana Election 2024: अरविंद केजरीवाल ने की जनता से मतदान की अपील, फर्स्ट टाइम वोटर्स में दिखा उत्साह

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान जारी है. हरियाणा में एक ही चरण में मतदान होगा और 8 अक्टूबर को मतगणना शुरू हो जाएगी. इस अवसर पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों से वोट डालने की अपील की है.

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में लिखा, “हरियाणा के सभी भाइयों, बहनों, बुजुर्गों और युवाओं से मेरी अपील है। आज अपना वोट ज़रूर डालकर आएँ। आपका एक-एक वोट आपके परिवार के उज्जवल भविष्य के लिए होगा, एक बेहतर हरियाणा के निर्माण के लिए होगा.”

उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के बाद अपना मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया था. उनका कहना था कि जब तक उनके ऊपर केस चल रहे हैं, उन्होंने सीएम पद पर न बने रहने का फैसला किया है. लेकिन, यह केस कई साल चल सकता है. इसलिए वह जनता की अदालत में जाएंगे और पूछेंगे कि उन्होंने सही किया या गलत.

इसके अलावा, उचाना विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी पवन फौजी ने भी अपने गांव उदयपुर के राजकीय कन्या स्कूल के बूथ नंबर 144 पर अपना वोट डाला. इस अवसर पर पवन फौजी ने कहा कि मैं सभी प्रदेशवासियों और देशवासियों को लोकतंत्र के इस महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूं. आप ज्यादा से ज्यादा मतदान करें और अपने कर्तव्य का पालन करें.

‘आप’ हरियाणा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इससे पहले आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावनाएं जताई जा रही थी। लेकिन सीट बंटवारे को लेकर दोनों ही दल किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सके थे.

वहीं, हरियाणा में हो रहा मौजूदा मतदान में पहली बार वोट डाल रहे वोटरों में जबरदस्त उत्साह देखने के लिए मिल रहा है. ऐसी ही एक फर्स्ट टाइम वोटर ने कहा, “हमने अच्छी शिक्षा के लिए वोट डाला है. पहली बार वोट डालकर थोड़ी नर्वस थी और अच्छा भी लग रहा था। हर किसी को वोट डालना चाहिए। यह हमारे देश के लिए अच्छा रहेगा.”

आईएएनएस

Recent Posts

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

9 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

14 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

29 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

34 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

46 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

47 minutes ago