खामेनेई.
Iran Israel War: ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने कहा है कि हाल ही में इजरायल के खिलाफ ईरान की सैन्य कार्रवाई “पूरी तरह कानूनी और जायज” है. खामेनेई ने यह बात ईरान की राजधानी तेहरान में शुक्रवार की नमाज के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कही. यह बयान उनके कार्यालय की वेबसाइट पर जारी किया गया. शिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक वह ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) द्वारा इजरायल पर किए गए हाल के मिसाइल हमले पर टिप्पणी कर रहे थे.
खामेनेई ने जोर देकर कहा कि ईरानी सेना की कार्रवाई इजरायल के अपराधों के जवाब में दी गई सबसे छोटी सजा है, जो इजरायल और अमेरिका ने पश्चिम एशिया में किए हैं.
उन्होंने कहा कि ईरान इस मामले में “मजबूती, बहादुरी और दृढ़ता” से अपनी जिम्मेदारियों को निभाएगा. उन्होंने यह भी जोड़ा, “हम न तो हिचकिचाएंगे, न लापरवाही करेंगे और न ही जल्दबाजी करेंगे.”
खामेनेई ने कहा, “जो भी उचित, तर्कसंगत और सही होगा, उसे सही समय पर किया जाएगा, जैसा कि यह मिसाइल हमला किया गया और भविष्य में भी अगर जरूरी हुआ तो किया जाएगा.”
मंगलवार को आईआरजीसी ने इजरायल के रणनीतिक केंद्रों पर लगभग 180 मिसाइलें दागी. ईरान ने कहा कि ये हमले इजरायल द्वारा हमास के प्रमुख इस्माइल हानियेह, हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह और आईआरजीसी के वरिष्ठ कमांडर अब्बास नीलफोरुशान की हत्याओं के जवाब में थे. साथ ही, इजरायल की आक्रमकता और अमेरिका के समर्थन से लेबनानियों और फिलिस्तीनियों के खिलाफ बढ़ते “दुष्ट कार्यों” का बदला भी था.
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…