देश

‘क्या मुसलमान गाय नहीं पाल सकते…’, बजरंग दल पर मुस्लिम परिवार ने लगाया 60 गायें और बकरियां चुराने का आरोप

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में रहने वाले एक मुस्लिम परिवार ने बजरंग दल पर अपनी बकरियां और गायें चुराने का आरोप लगाया है. जिले के खोरी जमालपुर गांव के जमात अली ने पुलिस के समक्ष एक एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें उसने कहा कि बजरंग दल उनकी 60 से अधिक गायें और 17 बकरियों को ले गया है. उसने सवाल उठाया कि क्या मुसलमान गाय नहीं पाल सकते? हम अपने मवेशियों की खूब देखभाल किया करते थे.

इस घटना पर सोहना पुलिस स्टेशन के एसएचओ संतोष कुमार का बयान आया है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिस शख्‍स ने एफआईआर लिखवाई है, उसको एक गाय ट्रैक्टर से बंधी हुई मिली. अधिकारी ने कहा, ‘उससे पहले कुछ लोगों ने पुलिस को फोन किया था और उन्‍होंने गोहत्या की शिकायत दर्ज कराई थी. इस संबंध में मामला दर्ज हो चुका है और जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.’

 

पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन के मुताबिक, फरीदाबाद में रहने वाले एक मुस्लिम परिवार की ओर से अपनी 60 से अधिक गायें और 17 बकरियां छीन ले जाने का आरोप बजरंग दल पर लगाया गया है. रामचंद्रन ने कहा, ‘एसीपी सोहना इस मामले को देख रहे हैं. हालांकि शिकायतकर्ता ने अभी तक मवेशियों के स्वामित्व का कोई सबूत नहीं दिया है.’ वहीं, सोहना पुलिस स्टेशन के एसएचओ संतोष कुमार ने कहा कि उन्हें बजरंग दल के बारे में जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि मौके पर केवल शिकायतकर्ता और कुछ ग्रामीण थे.

जमात अली के परिचितों का कहना है कि जमात अली के पास काफी गायें थीं और उसके परिवार के दो लड़के उन्हें चराते थे. अली के 23 साल के भतीजे जुबैर ने कहा, ‘हम 30 जून को परिवार की एक शादी की तैयारी कर रहे थे. उस रात, दो लड़के आए और कहा कि तलवार लहराते हुए बजरंग दल के लोग हमारे खेत में आए हैं. हम डर की वजह से बाहर नहीं गए. उसके बाद अगली सुबह, जब हम अपने खेत पर पहुंचे, तो हमें वहां न गायें मिलीं और न ही बकरियां.

यह भी पढ़ें: 14 फरवरी को अब नहीं मनेगा Cow Hug Day, पशु कल्याण बोर्ड ने वापस ली अपील, सोशल मीडिया पर आ गई थी मीम्स की बाढ़

ट्रक में 55 गायों, 17 बकरियां और 13 बछड़ों को ले गए
जमात अली के एक परिजन ने तो यहां तक कहा कि उसने कुछ लोगों को ट्रक में 55 गायों, 17 बकरियां और 13 बछड़ों को ले जाते हुए देखा, जो कि बजरंग दल से थे. बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद जमात अली और उसका बेटा चार अन्य लोगों के साथ मामले को लेकर गुड़गांव की पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन से मिलने गए. जमात अली ने बताया कि जो लोग हमारी गायें लेकर भागे, उन लोगों ने ही हमारे खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है और पशुहत्‍या के आरोप लगाए हैं.

गायें और बकरियां हमारी आय का एकमात्र स्रोत थीं
जमात अली के भतीजे जुबैर ने कहा, ‘वे गायें और बकरियां हमारे परिवार की आय का जरिया थीं. हमारे पास खेती करने को ट्रैक्टर भी नहीं हैं. हमारा तो अपनी मवेशियों से ही गुजारा होता था, लेकिन उन्‍हें भी हमसे छीन लिया गया.’ उसने कहा कि गोहत्या पर प्रतिबंध है, ये हम जानते हैं. हम गोहत्या नहीं करते. मैं पूछना चाहता हूं कि क्‍या मुसलमान गाय नहीं पाल सकते?

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

गुजरात में कांग्रेस की 41 साल से लगातार हार, राहुल गांधी को आत्ममंथन की जरूरत- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

11 minutes ago

योगी सरकार के प्रयासों से बुंदेलखंड से पश्चिमी यूपी तक सिंचाई और पेयजल सुविधाओं को मिल रही मजबूती

योगी सरकार की केन-बेतवा, मध्य गंगा और कनहर जैसी जल परियोजनाओं से बुंदेलखंड से लेकर…

17 minutes ago

AI की सुनामी के लिए तैयार भारत! अडानी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी Jabil मिलकर देश में बनाएंगे सर्वर और कूलिंग सिस्टम

अडानी ग्रुप और अमेरिकी कंपनी Jabil भारत में AI और डेटा सेंटर से जुड़े उपकरण…

29 minutes ago

बिना भेदभाव हर घर पहुंच रहा राशन, उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा योजना से बदल रही लाखों गरीबों की जिंदगी

उत्तर प्रदेश में 14.71 करोड़ से अधिक जरूरतमंदों को पारदर्शी तरीके से राशन मिल रहा…

2 hours ago

बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों के पास 1,500 पुस्तक स्टॉल लगाएगी भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन पर भी होंगी किताबें

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के…

2 hours ago