वंदे भारत ट्रेन
Vande Bharat Train: पूर्वोत्तर रेलवे की पहली वंदे भारत ट्रेन का गोरखपुर से लेकर लखनऊ तक ट्रायल किया गया. जानकारी सामने आ रही है कि पीएम नरेंद्र मोदी गोरखपुर दौरे पर 7 जुलाई को आ सकते हैं. इसी को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है. वहीं दूसरी तरफ रेलवे प्रशासन भी पीएम द्वारा वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाए जाने को लेकर अपनी पूरी तैयारी में जुटा हुआ है. इसी के मद्देनजर मंगलवार को ट्रेन की स्पीड का ट्रायल किया गया. इसके तहत ट्रेन गोरखपुर से अयोध्या के लिए रवाना हुई और अपने तय समय से पांच मिनट पहले यानी ट्रेन 8 बजकर 15 मिनट पर अयोध्या पहुंच गई. यहां पर पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन लखनऊ के लिए बढ़ गई. बता दें कि ट्रायल से पहले सोमवार को ही चैन्नई से इंजीनियरों की एक टीम ने ट्रेन का परीक्षण करने के लिए पहुंची थी.
सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को गीता प्रेस में आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोरखपुर पहुंच सकते हैं. इस सम्भावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में पूरी तरह से जुटा है, ताकि कोई भी खामी न रह जाए. इसी के साथ ये भी जानकारी सामने आ रही है कि पीएम पूर्वोत्तर रेलवे की प्रथम वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी कर सकते हैं. इसी को देखते हुए वंदे भारत का ट्रायल मंगलवार को किया गया है. बता दें कि ट्रायल के दौरान 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन पटरियों पर दौड़ी जो कि गोरखपुर से लखनऊ वाया अयोध्या तक दौड़ी. ट्रेन की एक रैक शनिवार की दोपहर को गोरखपुर पहुंच गई थी. स्पीड ट्रायल के लिए चेन्नई से गोरखपुर पहुंचे 4 इंजीनियरों की टीम ने पूर्वोत्तर रेलवे के इंजीनियरों के सहयोग से कोच का परीक्षण भी किया गया.
ये भी पढ़ें- एनसीपी में बगावत के बाद बढ़ी शिंदे की टेंशन, विधानसभा से अयोग्य घोषित किए जाने की मांग को लेकर SC में दायर हुई याचिका
वंदे भारत ट्रेन गोरखपुर स्टेशन से ट्रेन सुबह 6:05 पर चलकर 6:58 पर बस्ती पहुंचेगी. 2 मिनट के स्टॉप के बाद 7:00 बजे बस्ती से चलकर 7:43 पर मनकापुर, 8:15 पर अयोध्या और 10:20 पर लखनऊ पहुंचेगी. वहीं वापसी में यह ट्रेन लखनऊ से शाम 19:15 बजे चलकर 21:13 पर अयोध्या पहुंचेगी. इसी के साथ 21:46 पर मनकापुर, 22:30 पर बस्ती और 11:25 पर गोरखपुर पहुंचेगी. इस पूरी जानकारी को लेकर सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि शनिवार को चेन्नई से गोरखपुर पहुंची ट्रेन की रैक का परीक्षण इंजीनियरों द्वारा किया गया है. 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों हरी झंडी दिखाए जाने से पहले, मंगलवार 4 जुलाई को ट्रेन का स्पीड ट्रायल किया गया है, जिसे गोरखपुर से बस्ती, मनकापुर, अयोध्या होते हुए लखनऊ तक संचालित होना है.
जानकारी सामने आ रही है कि, अभी भारतीय रेलवे द्वारा इसके अंतिम टिकट की घोषणा नहीं की गई है. हालांकि दूरी को लेकर खबर सामने आ रही है कि, गोरखपुर और लखनऊ के बीच की दूरी केवल 274 है और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को गोरखपुर और लखनऊ के बीच यात्रा करने में लगभग 3 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा. मीडिया रिपोर्टों की मानें तो गोरखपुर लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस टिकट की कीमत एसी चेयर कार क्लास में एक यात्रा के लिए करीब 795 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार (ईसी) के लिए 1525 रुपये होगी. पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस ट्रेन में 8 कोच की रैक है. 556 लोगों के बैठने की कैपेसिटी है. उन्होंने बताया कि, वंदे भारत स्वदेश निर्मित पहली ट्रेन है जो मेक इन इंडिया का बड़ा उदाहरण है. उत्तर प्रदेश में पहली ट्रेन वाराणसी से दिल्ली के लिए चलाई गई थी. उत्तर प्रदेश को मिलने वाली यह दूसरी ट्रेन होगी. इसका शेड्यूल बनाया जा रहा है कि किस रूट पर और कब चलेगी. जैसे ही शेड्यूल आ जाता है लोगों को बताया जाएगा.
बता दें कि इस ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजे हैं. हर कोच में स्क्रीन लगी हुई है, जिससे यात्रियों को हर प्रकार की सूचनाएं मिलती रहेंगी. इसकी स्पीड भी अच्छी है. 160 प्रति किलोमीटर घंटा चलने की क्षमता है, जो लोको पायलट और गार्ड के बीच में जो बातचीत होती है वह रिकॉर्डिंग रहेगी. इसमें कई सारे एडवांस फीचर है.
-भारत एक्सप्रेस
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…
MLC Election Results 2026 में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर किसे…
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…
करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…
बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…
इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…