देश

हरियाणा के नूंह जिले में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद

Haryana Internet Shutdown: हरियाणा सरकार ने 13 जुलाई, 2025 (21:00 बजे) से 14 जुलाई, 2025 (21:00 बजे) तक जिला नूंह के अधिकार क्षेत्र में वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल इंटरनेट सेवाओं (2जी/3जी/4जी/5जी/सीडीएमए/जीपीआरएस), बल्क एसएमएस (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाओं आदि को बंद कर दिया है.

इस संबंध में सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.

नूंह जिले में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित

प्रवक्ता ने बताया कि जिला नूंह में पुख्ता कानून व्यवस्था के साथ साथ किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना के मद्देनजर, मोबाइल फोन और एसएमएस पर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर आदि के माध्यम से गलत सूचना और अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है.

प्रवक्ता ने बताया कि यह आदेश सार्वजनिक सुविधा का पूरा ध्यान रखते हुए जारी किया गया है, जिसमें व्यक्तिगत एसएमएस, मोबाइल रिचार्ज, बैंकिंग एसएमएस, वॉयस कॉल, कॉर्पोरेट और घरेलू परिवारों की ब्रॉडबैंड और लीज लाइनों द्वारा प्रदान की जाने वाली इंटरनेट सेवाओं को छूट दी गई है, जिससे राज्य के वाणिज्यिक/वित्तीय हित और व्यक्तियों की बुनियादी घरेलू आवश्यकताएं प्रभावित नहीं होंगी.

आदेश के उल्लंघन पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

हरियाणा के सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि पुख्ता कानून व्यवस्था के लिए व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया है उन्होंने सभी संगठनों से कहा कि वे आपसी सहयोग बनाए रखें.

ये भी पढ़ें- कौन थे हिंदी गद्य को नई दिशा देने वाले साहित्यकार? इंग्लैंड में भी गूंजी लेखनी, जानें पूरी कहानी

-भारत एक्सप्रेस

ओम प्रकाश राय

Recent Posts

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

10 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

15 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

30 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

35 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

48 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

48 minutes ago