कटक में क्यों बंद की गई इंटरनेट सेवा? गृह विभाग का आदेश जारी
ओडिशा के कटक शहर में दो समूहों के बीच हिंसक झड़पों के बाद सरकार ने 5 अक्टूबर शाम 7 बजे से 6 अक्टूबर शाम 7 बजे तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं. अधिकारियों का कहना है कि यह कदम सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश फैलने से रोकने के लिए जरूरी था.
हरियाणा के नूंह जिले में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद
हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलने से रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से 24 घंटे के लिए बंद कर दी हैं.





