देश

पूरन कुमार की मौत का ‘खूनी राज’! DGP और SP पर FIR दर्ज; खतरे में हरियाणा के ‘टॉप कॉप’ की कुर्सी

IPS Y Puran Kumar Suicide Case: हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की मौत के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. उनकी आत्महत्या के बाद हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत सिंह (Shatrujeet Singh Kapoor) कपूर और रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारनिया (Narendra Bijarnia) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. चंडीगढ़ पुलिस ने वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में गुरुवार को FIR दर्ज की.

क्या है मामला? (Puran Kumar Suicide Case)

वाई पूरन कुमार ने 8 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित अपने घर में कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी. उन्होंने अपने सुसाइड नोट में कई वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे. उनका आरोप है कि उन्हें मानसिक प्रताड़ना और अपमान का सामना करना पड़ा था.

डीजीपी और एसपी के खिलाफ केस

चंडीगढ़ पुलिस ने वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले में डीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर और रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारनिया के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

आईएएस अमनीत की मांग

वाई पूरन कुमार की पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. उन्होंने सुसाइड नोट में शामिल अधिकारियों को सस्पेंड करने, गिरफ्तार करने और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: दिवाली से पहले खरीदारी के लिए 10 शुभ मुहूर्त

सरकार की कार्रवाई

हरियाणा सरकार ने इस मामले (Puran Kumar Suicide Case) में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वाई पूरन कुमार की पत्नी से मुलाकात की और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. अब देखना होगा कि सरकार इस मामले में क्या कार्रवाई करती है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

7 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

8 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

9 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

9 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

9 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

10 hours ago