खेल

रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में Hardik Pandya, एयरपोर्ट पर Rumored Girlfriend के साथ हुए स्पॉट, क्या अब रिश्ता हुआ कन्फर्म?

Hardik Pandya Rumored Girlfriend: क्रिकेट के मैदान पर अपने छक्कों से मशहूर हार्दिक पांड्या इस बार अपने खेल के लिए नहीं, बल्कि अपने कथित नए रिश्ते की वजह से खबरों में हैं. हाल ही में ऐसी अफवाहें सामने आई थीं कि हार्दिक मॉडल महेका शर्मा को डेट कर रहे हैं, और अब लगता है कि उन्होंने अपने रिश्ते को धीरे-धीरे पब्लिक बना दिया है. दरअसल, हार्दिक और महेका को मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया, जिससे फैन्स में उत्सुकता बढ़ गई है.

एयरपोर्ट पर पब्लिक आउटिंग

मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को ब्लैक आउटफिट में देखा गया. उनके मैचिंग लुक और साथ में दिखाई देने की वजह से फैंस मान रहे हैं कि यह उनकी पहली आधिकारिक पब्लिक अपीयरेंस हो सकती है. महेका थोड़ी आगे चल रही थीं, जबकि हार्दिक उनके पीछे ही थे, इस तरह की पोजिशन से उनके रिश्ते की सहजता और आरामदायक बॉन्ड दिखाई दिया. दोनों ने इस दौरान फोटो क्लिक कराने से भी दूरी बनाए रखी.

हार्दिक और महेका के रिश्ते की अफवाहें तब शुरू हुईं जब Reddit पर एक थ्रेड वायरल हुआ. इसके बाद फैंस ने ध्यान दिया कि दोनों अब Instagram पर एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं. यही वजह रही कि इस रिलेशनशिप की खबरें तेजी से फैल गईं.

हार्दिक का पिछले रिश्ते से जुड़ा सन्दर्भ

ये नया रिश्ता हार्दिक के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत हो सकता है. बता दें कि हार्दिक ने मई 2020 में नतासा स्टैंकोविक से शादी की थी और उनका एक बेटा आगस्त्य है.

फरवरी 2023 में दोनों ने अपनी शादी की प्रतिज्ञा दोबारा ली थी, जिसमें हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज शामिल थे. लेकिन जुलाई 2024 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया और अब दोनों अपने बेटे को मिलकर पाल रहे हैं.

ये भी पढ़ें- सल्‍लू मियां के साथ काम कर चुके मशहूर पंजाबी बॉडी-बिल्डर Varinder Ghuman नहीं रहे, उठा सवाल- मौत की वजह क्‍या?

महेका शर्मा के बारे में

महिका शर्मा मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में उभरती हुई नाम हैं. उनके पास इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में डिग्री है, इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की ओर रुख किया. महेका ने बड़े फैशन शो में रनवे पर पैर रखा है, जैसे कि मनीष मल्होत्रा, अनिता डोंगरे और तरुण तहिलियानी. 2024 में उन्हें “मॉडल ऑफ द ईयर (न्यू एज)” का पुरस्कार भी मिला.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

10 minutes ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

8 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

9 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

9 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

10 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

10 hours ago