फोटो-सोशल मीडिया
Jind Road Accident: हरियाणा के जींद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के नरवाना के पास एक दर्दनाक हादसा होने के बाद कोहराम मच गया है. दरअसल एक ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी टाटा मैजिक को इतनी तेज टक्कर मारी कि उसके परखच्चे उड़ गए हैं. इस हादसे में तीन महिलाओं के साथ ही सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई है तो वहीं 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
फिलहाल घायलों का उपचार के लिए नरवाना के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया तो घायलों की हालत गम्भीर होने के कारण उनको अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे का बताया जा रहा है. घटना उस वक्त हुई जब कुरुक्षेत्र के मर्छेदी गांव के 15 श्रद्धालु टाटा मैजिक में सवार होकर राजस्थान के गोगामेड़ी धाम पर पूजा करने जा रहे थे.
इसी दौरान बिरधाना गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टाटा मैजिक को इतनी तेज टक्कर मारी कि मैजिक वाहन सड़क से नीचे गड्ढों में पलट गया और सभी श्रद्धालु बुरी तरह से फंस गए.
इस दौरान घटनास्थल पर मची चीख-पुकार के बाद राहगीरों ने घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों की मदद करने की कोशिश की लेकिन इस दौरान अंधेरा था तो घायलों तक पूरी तरह से मदद नहीं पहुंच सकी. इस पर नरवाना थाना सदर पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया था.
मृतकों में 50 वर्षीय रुक्मणी, 35 वर्षीय कामिनी, 55 वर्षीय तेजपाल, 50 वर्षीय सुरेश, 50 वर्षीय परमजीत और 50 वर्षीय मुक्ति का नाम शामिल है. फिलहाल एक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने प्रयासों से लाभ…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर में नए अवसर और…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज गजकेसरी योग का प्रभाव…
Singh Rashi Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन समझदारी और…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मान-सम्मान और…