भगवान गणेश की तीन प्रिय राशियां (सांकेतिक तस्वीर).
Ganesh Chaturthi 2024 Lord Ganesha Favourite Zodiac: भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी से लेकर चतुर्दशी तक गणेश उत्सव मनाया जाता है. इस साल गणेश उत्सव 7 सितंबर से शुरू होगा और इसका समापन 17 सिंतबर को अनंत चतुर्दशी के दिन होगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशिचक्र की कुछ राशियां भगवान गणेश को बेहद प्रिय हैं. ऐसे में इस साल गणेश उत्सव के दौरान 10 दिनों तक इन राशियों को सबसे अधिक लाभ होगा. शास्त्रों में श्रीगणेश को सुख-समृद्धि का दाता कहा गया है. भगवान गणेश की उपासना से हर प्रकार के ग्रह-दोष दूर हो जाते हैं. आइए जानते हैं भगवान गणेश की तीन प्रिय राशियों के बारे में.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि भगवान गणेश की सबसे प्रिय राशियों में से एक है. इस राशि पर गणपति की विशेष कृपा दृष्टि रहती है. भगवान गणेश की कृपा से इस राशि के जातक बुद्धिमान होते हैं. गणेशजी इस राशि पर हमेशा मेहरबान रहते हैं. इस साल गणेश उत्सव के दौरान इस राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है. गणपति बप्पा इस राशि से संबंध रखने वाले जातकों की हर परेशानियां हर लेते हैं. इसके अलावा श्रीगणेश इस राशि को हमेशा लाभ प्रदान करते हैं. ऐसे में इस बार गणेश उत्सव के दौरान मेष राशि के जातकों को उन्हें मोदक का भोग लगाना चाहिए.
भगवान गणेश की दूसरी प्रिय राशि मिथुन है. इस राशि के जातक गणेशजी के आशीर्वाद से शिक्षा में खूब सफलता अर्जित करते हैं. इसके अलावा गणेश जी की कृपा के परिणामस्वरूप इस राशि के लोग करियर में जबरदस्त उन्नति करते हैं. इतना ही नहीं, भगवान गणेश की कृपा से व्यापार में भी खूब तरक्की होती है. इस बार गणेष उत्सव के दौरान गणपति बप्पा को मूंग से बने लड्डू का भोग लगाएं.
भगवान गणेश की तीसरी प्रिय राशि मकर है. मकर राशि के जुड़े जातकों को गणपति बप्पा की विशेष कृपा प्राप्त होती रहती है. गणपित के आशीर्वाद से मकर राशि के लोग मेहनती और ईमानदार होते हैं. साथ ही इस राशि के जातक कभी हार नहीं मानते हैं. श्रीगणेश की कृपा से इस राशि संबंध रखने वाले लोग करियर में बड़े मुकाम हासिल करते हैं. भगवान गणेश की कृपा के परिणामस्वरूप मकर राशि से संबंध रखने वाले जातकों को यश और कीर्ति बढ़ती है. इस साल गणेश उत्सव के दौरान तिल के लड्डू का भोग लगाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2024: भगवान गणेश को क्यों कहा जाता है ‘एकदंत’, रोचक है कथा
यह भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी पर इस रंग की गणेश-प्रतिमा लाएं घर, जीवन में रहेगी सुख-शांति; जानें खास वास्तु टिप्स
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…