Haryana police: सिद्धू मूसेवाला की फाइल फोटो
Haryana police: हरियाणा पुलिस ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाल हत्याकांड के आरोपी के छोटे भाई को मुठभेड़ में मार गिराया है. मिली जानकारी के अनुसार, पानीपत जिले में सीआईए टीम टू के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शूटर और गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी प्रियव्रत फौजी का छोटा भाई राका मारा गया. बताया गया कि समालखा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 9 बजे बिना नंबर प्लेट की कार का पुलिस की टीम ने पीछा किया. कार नारायणा रोड पर जैसे ही पहुंची तो दोहपुर मोड़ के पास कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.
टीम पर फायरिंग के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में एक बदमाश की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दूसरे के पैर में गोली लगने के कारण वह जख्मी हो गया. पुलिस ने मृतक बदमाश की पहचान सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी शूटर प्रियव्रत के छोटे भाई राका के रूप में की है. घायल बदमाश की पहचान प्रवीण उर्फ सोनू जाट के रूप में की गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, इसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है.
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में ‘पेशाब कांड’ के बाद आया एक और ‘विवादित’ वीडियो, कार में युवक को पीटा, तलवे चटवाए और फिर…
सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी शूटर प्रियव्रत का राका छोटा भाई था. वह सोनीपत के सिसाना गांव का रहने वाला था. बताया गया कि 32 वर्षीय राका पर पानीपत और कुरूक्षेत्र में जबरन वसूली के दो मामले दर्ज थे. वहीं, उसका बड़ा भाई प्रियव्रत फौजी अभी तिहाड़ जेल में बंद है. वह पहले सेना में था लेकिन 2015 के बाद उसने सेना की नौकरी छोड़ दी थी. अभी वह हत्या मामले में तिहाड़ में बंद है. इसपर भी हत्या, रंगदारी समेत कई मामले दर्ज हैं.
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…