दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के दिल्ली सेक्शन का काम 70 प्रतिशत तक पूरा
Rapidx Train: साहिबाबाद से दुहाई के मध्य सेक्शन का काम पूरा हो गया है अब इसके उद्घाटन की तैयारी चल रही है. इसी बीच दिल्ली वालों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है कि इस कॉरिडोर के दिल्ली सेक्शन का काम भी काफी तेजी से चल रहा है. वहीं, दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर राजधानी के हिस्से का निर्माण कार्य भी तीन चौथाई यानी 70 प्रतिशत तक पूरा हो गया है. अगले एक साल में पूरा कॉरिडोर बनकर तैयार हो जाएगा तो वर्ष 2024 के अंत तक यहां ट्रेन के ट्रायल रन की शुरुआत भी हो जाएगी. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम का लक्ष्य पूरे ट्रैक पर जून 2025 तक रैपिडएक्स चलाने का है, लेकिन यह उससे पहले ही रफ्तार भर सकती है.
जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम कॉरिडोर सराय काले खां से लेकर आनंद विहार तक है, जिसकी लंबाई लगभग 14 किलोमीटर है. जिसका शेष 68 किमी का हिस्सा उत्तर प्रदेश में है दिल्ली में लगभग नौ किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटेड है, जबकि बाकी हिस्सा भूमिगत है. इस सेक्शन में जंगपुरा, सराय काले खां, न्यू अशोक नगर और आनंद विहार चार स्टेशन हैं. एलिवेटेड सेक्शन पर तीन चौथाई से अधिक पिलर्स व आधे से ज्यादा हिस्से में वायाडक्ट का निर्माण कार्य पूरा हो गया है.
सराय काले खां और न्यू अशोक नगर स्टेशन के बीच यमुना नदी पर पुल का निर्माण भी प्रगति पर है. नदी पर रैपिडएक्स का पुल, डीएनडी फ्लाइओवर के समानांतर बनाया जा रहा है. इसके लिए पिलर का निर्माण तेजी से चल रहा है. साथ ही खादर क्षेत्र में वायाडक्ट निर्माण भी गति पकड़ रहा है. पुल की लंबाई लगभग 1.5 किमी होगी इस पुल का लगभग 626 मीटर का हिस्सा यमुना पर और बाकी हिस्सा दोनों ओर डूब क्षेत्र में होगा. पुल के लिए 32 पिलरों का निर्माण किया जा रहा है.
सराय काले खां इस कॉरिडोर का सबसे बड़ा स्टेशन होगा. यह टर्मिनल स्टेशन होगा और दिल्ली-अलवर एवं दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर से भी जुड़ेगा. तीन रैपिडएक्स कॉरिडोर, मेट्रो, बस अडडा और रेलवे स्टेशन का केंद्र होने से भविष्य में यहां उमड़ने वाली भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए भी अभी से इंतजाम किए जा रहे हैं. यहां सर्वाधिक 6 प्लेटफार्म बनाए जा रहे हैं. यह देश का पहला ऐसा मेट्रो स्टेशन होगा, जहां इतने प्लेटफार्म बनाए जा रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…
तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…
Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…
Diwali Investment Muhurat: दिवाली 2026 से पहले 1 और 2 नवंबर को पुष्य नक्षत्र और…