Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हरियाणा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी का छोटा भाई हुआ ढेर

Haryana police: हरियाणा पुलिस ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाल हत्याकांड के आरोपी के छोटे भाई को मुठभेड़ में मार गिराया है.

Haryana police: सिद्धू मूसेवाला की फाइल फोटो

Haryana police: सिद्धू मूसेवाला की फाइल फोटो

Haryana police: हरियाणा पुलिस ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाल हत्याकांड के आरोपी के छोटे भाई को मुठभेड़ में मार गिराया है. मिली जानकारी के अनुसार, पानीपत जिले में सीआईए टीम टू के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शूटर और गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी प्रियव्रत फौजी का छोटा भाई राका मारा गया. बताया गया कि समालखा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 9 बजे बिना नंबर प्लेट की कार का पुलिस की टीम ने पीछा किया. कार नारायणा रोड पर जैसे ही पहुंची तो दोहपुर मोड़ के पास कार सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.

राका की मौत तो एक अन्य हुआ घायल

टीम पर फायरिंग के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में एक बदमाश की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दूसरे के पैर में गोली लगने के कारण वह जख्मी हो गया. पुलिस ने मृतक बदमाश की पहचान सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी शूटर प्रियव्रत के छोटे भाई राका के रूप में की है. घायल बदमाश की पहचान प्रवीण उर्फ सोनू जाट के रूप में की गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, इसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में ‘पेशाब कांड’ के बाद आया एक और ‘विवादित’ वीडियो, कार में युवक को पीटा, तलवे चटवाए और फिर…

जबरन वसूली करने का राका पर दर्ज था मामला

सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी शूटर प्रियव्रत का राका छोटा भाई था. वह सोनीपत के सिसाना गांव का रहने वाला था. बताया गया कि 32 वर्षीय राका पर पानीपत और कुरूक्षेत्र में जबरन वसूली के दो मामले दर्ज थे. वहीं, उसका बड़ा भाई प्रियव्रत फौजी अभी तिहाड़ जेल में बंद है. वह पहले सेना में था लेकिन 2015 के बाद उसने सेना की नौकरी छोड़ दी थी. अभी वह हत्या मामले में तिहाड़ में बंद है. इसपर भी हत्या, रंगदारी समेत कई मामले दर्ज हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital