देश

युवा पीढ़ी संविधान के स्वाभिमान, सम्मान और रक्षा को संभालने का ले संकल्प: सुदेश कटारिया

संविधान केवल एक पुस्तक नहीं है, बल्कि यह वह ग्रंथ है, जिसमें दलितों, वंचितों, पिछड़ों और गरीबों के अधिकार सुरक्षित हैं. संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर ने संविधान के जरिये गरीबों को जीने की नई राह दिखाई है. अब 21वीं सदी की युवा पीढ़ी पढ़ी-लिखी और जागरूक हो चुकी है. युवा पीढ़ी को संविधान के स्वाभिमान, सम्मान और रक्षा का जिम्मा अपने कंधों पर लेने का संकल्प लेना होगा.

यह संकल्प केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने हिसार शहर के अग्रोहा ब्लाक में आयोजित हुए हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान सम्मेलन में दिलाया. युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ सुदेश कटारिया के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की हुंकार भरी.

कम्यूनिटी सेंटर अग्रोहा में आयोजित हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के मुख्य मीडिया सलाहकार का युवाओं ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया और महिलाओं व बुजुर्गों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका आगे बढ़ने का हौसला बढ़ाया.

मुख्यातिथि सुदेश कटारिया ने हाथ जोड़कर उपस्थिति जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया. वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन बिजेंद्र बड़गुजर का अग्रोहा ब्लाक के चेयरमैन प्रतिनिधि आनंद काजला और अग्रोहा सरपंच आत्माराम भुक्कल ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत और बाबा साहेब का चित्र भेंट कर सम्मानित किया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अनुसूचित जाति आयोग के वाइस चेयरमैन बिजेंद्र बड़गुजर ने कहा कि दलितों व गरीबों की लंबे समय से एससी कमीशन बनाने की मांग थी, लेकिन किसी भी सरकार ने उनकी मांग पूरी नहीं की. उनकी मांग को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरा किया. एससी कमीशन के जरिये न केवल दलितों व गरीबों के साथ होने वाले अन्याय पर तुरंत न्याय किया जाता है, बल्कि दलितों पर दिखाई जाने वाली दबंगता भी खत्म हो चुकी है.

लोकतंत्र की रक्षा के प्रति सजग रहें युवा

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के मुख्य मीडिया सलाहकार सुदेश कटारिया ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने संविधान को तार-तार किया और आज कांग्रेस की चौथी पीढ़ी के युवराज संविधान की किताब को हाथ में लेकर मोदी सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करते फिर रहे हैं.

कांग्रेस पार्टी को विपक्ष की गरिमा की भी कोई चिंता नहीं है. युवाओं को कांग्रेस द्वारा थोपे गए आपातकाल के काले अध्याय के सच से अवगत कराना जरूरी है, ताकि युवा लोकतंत्र की रक्षा के प्रति सजग रहे. खासकर दलित युवाओं को कांग्रेस के आपातकाल और संविधान निर्माता को अपमानित करने को लेकर किए गए कुकृत्यों के प्रति सजग होना जरूरी है.

भ्रष्टाचार और परिवारवाद नहीं, योग्यता व मेरिट के आधार पर नौकरी

सुदेश कटारिया ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले की सरकारों में परिवारवाद, भ्रष्टाचार और भाईभतीजावाद का बोल-बाला था. मगर जब 2014 में मनोहर लाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री की कमान संभाली तो उन्होंने इस रिवायत को न केवल बदला, बल्कि नौकरियों में मिशन मेरिट का मॉडल लागू किया.

जिसके चलते दलितों, वंचितों, गरीबों व पिछड़े वर्ग के युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुले और युवाओं ने बिना पर्ची-बिना खर्ची के योग्यता के आधार पर नौकरी हासिल की. इसके साथ ही पोर्टल के जरिये अंत्योदय उत्थान की भावना पर आगे बढ़ते हुए पात्रों के द्वार तक सीधी योजनाएं पहुंचाने का काम किया, जिसे अब नायब सरकार आगे बढ़ा रही है.


यह भी पढ़े- दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत, मॉनसून ने तय वक्त से पहले दी दस्तक


भारत एक्सप्रेस 

Dev Nath, Special correspondent

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago