प्रिंसिपल के साथ लोगों की बातचीत
Haryana: हरियाणा के यमुनानगर में एक प्राइवेट स्कूल से जुड़ा एक मामला सामने आ रहा है. जानकारी के अनुसार स्कूल में तिलक और चोटी रखकर आने पर कथित तौर पर एक शिक्षक द्वारा डांटा गया. जिसके बाद छात्र ने इसकी शिकायत परिजनों से की. इसके बाद यह मामला तूल पकड़ने लगा. परिजनों और छात्र के साथ कुछ हिंदू संगठनों से जुड़े लोग भी इस बात की शिकायत लेकर स्कूल पहुंच गए.
वहां उन्होंने इस मामले पर प्रिंसिपल से बातचीत की. स्कूल के प्रिंसिपल विजय कुमार ने बताया कि शिक्षक ने छात्र को जरूरत से अधिक या बेढंग तरीके से चोटी और तिलक लगाए देखा होगा इसके लिए उन्होंने टोका होगा. काम सीमित दायरे में हों तो अच्छा लगता है. आरोपी शिक्षक के खिलाफ अभी किसी तरह का कोई एक्शन नहीं लिया गया है.
मामले की सूचना मिलने के बाद से ही हिंदू संगठनों से जुड़े कुछ लोग स्कूल प्रशासन के इस रवैये से नाराज चल रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हिंदू संगठनों द्वारा प्रिसिंपल से शिकायत करने के दौरान ली गई तस्वीरों को देखकर लगता है कि हिंदू संगठनों ने अपनी नाराजगी से स्कूल प्रशासन को भी अवगत कराया है.
इसे भी पढ़े: Hardoi: बकाया बिल वसूलने गई थी बिजली विभाग की टीम, बकाएदार ने फेंकी लाल मिर्च
बताया जा रहा है कि छात्र की उम्र अभी 18 वर्ष से कम है और वह जिस स्कूल में पढ़ता है उसकी गिनती शहर के नामी स्कूलों में होती है. छात्र की प्रवृति काफी धार्मिक है. इस कारण वह रोज विद्यालय जाने से पहले पूजा-पाठ किया करता है और अपने माथे पर तिलक भी लगाता है. अपनी इसी धार्मिकता के कारण उसने चोटी भी रखा है.
बीते शुक्रवार के दिन जब इस छात्र पर उक्त शिक्षक की नजर पड़ी तो उसने छात्र को इसके लिए कथित तौर पर डांटा और नसीहत दी की आगे से ऐसा बिल्कुल न करे. टीचर की डांट से आहत होकर छात्र ने घर आकर स्कूल में हुए इस मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया.
इससे पहले भी देश के अलग-अलग हिस्सों से इस तरह की खबरें आ चुकी हैं. जिसमें धार्मिक प्रतीकों को लेकर कई संस्थाओं द्वारा एतराज जताया गया था. कुछ मामले कोर्ट तक भी गए.
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…