मनोरंजन

Bigg Boss: बिग बॉस से बाहर हुए Abdu Rozik? फूट-फूटकर रोए ‘छोटे भाई जान’, फैंस को लगा झटका

Bigg Boss 16:  सलमान खान का शो बिग बॉस 16 शुरुआत से ही फैंस को एंटरटेन कर रहा है. लेकिन अब शो के नए प्रोमो ने लोगों के दिल तोड़ दिए हैं. फैंस के दिलों की जान अब्दू रोजिक शो से बाहर हो गए हैं. अब्दू को बिग बॉस के घर को अलविदा कहता देखकर उनके तमाम फैंस की आंखें नम हैं. अब्दू के घर से बेघर होने की खबर से फैंस शॉक्ड में हैं. हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर अब्दू को बिग बॉस ने घर के बाहर क्यों किया?

शो से बाहर हुए अब्दू रोजिक?

बिग बॉस 16 के नए प्रोमो में बिग बॉस अब्दू को घर से बाहर आने के लिए कहते दिख रहे हैं. बिग बॉस अब्दू से कहते हैं- अब्दू आप घरवालों से विदा होकर घर से बाहर आ जाएं. बिग बॉस का ये फैसला सुनकर सभी कंटेस्टेंट्स दंग रह जाते हैं. हर किसी की आंखें नम हो जाती हैं. खुद अब्दू भी अपने दोस्तों से गले मिलकर फूट-फूटकर रोते हैं.  शो का प्रोमो सामने आते ही फैंस के दिल टूट गए हैं. अब्दू के शो से बाहर होने पर फैंस की आंखें भी नम हैं. फैंस अब्दू को शो में लाने की मांग कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर अब्दू ट्रेंड करने लगे हैं.

फैंस हो रहे इमोशनल

अब्दू के फैंस इस समय काफी इमोशनल हैं. हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर अब्दू को बिग बॉस से बाहर क्यों किया गया है. अब बिग ने सबके चहेते अब्दू को शो से बाहर क्यों किया, ये तो आपको आज का एपिसोड ऑन एयर होने के बाद पता चल ही जाएगा. लेकिन फैंस को पूरा भरोसा है कि शो में अब्दू को शो से बाहर क्यों किया, लेकिन फैंस को पूरा भरोसा है कि शो में अब्दू की वापसी जरूर होगी.

 

बिग बॉस 16 की जान हैं अब्दू

अब्दू रोजिक बिग बॉस 16 के सबसे फेवरेट और पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं. अब्दू रोजिक फैंस के दिलों में बसते हैं. शो के होस्ट सलमान खान भी अब्दू को हमेशा सपोर्ट करते नजर आते हैं. अब्दू के लिए फैंस की दीवानगी का आलम ये है कि कई लोग तो सिर्फ छोटे भाईजान के लिए ही बिग बॉस 16 देख रहे हैं.

अब्दू ने अपनी क्यूट एंड एडोरेबल स्माइल और समझदारी के हर किसी को अपना मुरीद बना लिया है. अब्दू बिग बॉस 16 की जान हैं. अब्दू को शो से बाहर करना बिग बॉस के लिए भारी पड़ सकता है, क्योंकि अब्दू हमेशा शो में एंटरटेनमेंट का लेवल हाई रखते हैं. अब्दू के ना होने से शो की टीआरपी पर बुरा असर पड़ सकता है. इसलिए अब देखने वाली बात होगी कि आखिर मेकर्स ने अब्दू के लिए क्या प्लान बनाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- महिला ने खींची साड़ी, चाकू लेकर पहुंची

Mamata Banerjee Attack : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का TMC ने दावा किया…

7 minutes ago

‘सिर्फ मुआवजा काफी नहीं, जिम्मेदारी भी तय हो’, कस्टडी में हुई मौत पर छत्तीसगढ़ सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

छत्तीसगढ़ में 34 वर्षीय युवक की कस्टोडियल डेथ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को…

29 minutes ago

दिल्ली में पानी का संकट या टैंकरों का कारोबार? भारत एक्सप्रेस की पड़ताल में सामने आए चौंकाने वाले दावे

दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच टैंकरों के कारोबार पर गंभीर सवाल उठ रहे…

30 minutes ago

नपीसीआई ने UPI MDR के लिए किया नया ऐलान, जानिए आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा असर

एनपीसीआई ने ऐलान किया है कि यूपीआई एमडीआर फ्रेमवर्क को दीपावली के तुरंत बाद लागू…

44 minutes ago

‘वह जेल से भाग चुका है…’, बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा के ट्रांसफर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र को निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह…

46 minutes ago

गुजरात में कांग्रेस की 41 साल से लगातार हार, राहुल गांधी को आत्ममंथन की जरूरत- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago