ग्रेटर नोएडा/तनु
Noida Police Action: मशहूर हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सरेआम दो युवकों के साथ गाली-गलौज करती नजर आ रही हैं. मामला ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र के तहत आने वाले अल्फा 2 मार्केट का है, जहां सिर्फ एक फोटो खिंचवाने की जिद को लेकर डांसर का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया (dispute over taking photos).
दरअसल यह ग्रेटर नोएडा के अल्फा 2 मार्केट की है, जहां मशहूर हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी अपने परिवार के साथ आई थीं. इसी दौरान दो युवकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की गुजारिश की, जिस पर डांसर बुरी तरह भड़क गईं. गुस्सा इस कदर बढ़ा कि डिंपल चौधरी सरेआम दोनों युवकों को बेहद भद्दी-भद्दी गालियां देने लगीं, जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई.
इस हाई-वोल्टेज ड्रामे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. करीब चार दिन पुरानी इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना करीब चार दिन पहले की है. हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी अपने परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा के व्यस्त अल्फा 2 मार्केट में किसी काम से आई थीं. इसी दौरान वहां मौजूद दो युवकों ने डांसर को पहचान लिया और उनके पास जाकर साथ में एक फोटो (सेल्फी) खिंचवाने की गुजारिश की. लेकिन यह फरियाद डांसर को नागवार गुजरी और बात बढ़ गई (Dimple Chaudhary viral video).
फोटो खिंचवाने की बात पर डांसर डिंपल चौधरी का गुस्सा इस कदर भड़का कि वह दोनों युवकों पर सरेआम चीखने-चिल्लाने लगीं. वायरल हो रहे वीडियो में वह दोनों युवकों को बेहद भद्दी-भद्दी गालियां देती हुई साफ नजर आ रही हैं. डांसर को इस तरह गुस्से में हाई-वोल्टेज ड्रामा करते देख देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई.
बाजार में हंगामा और भीड़ बढ़ती देख किसी ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी. जानकारी मिलते ही बीटा 2 थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने बीच-बचाव करते हुए डांसर डिंपल चौधरी और दोनों युवकों को समझा-बुझाकर शांत कराया. पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों को समझाने के बाद मामला वहीं रफा-दफा हो गया था, लेकिन अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.
यह भी पढ़ें: अमृतसर में BSF का बड़ा एक्शन: अजनाला बॉर्डर के पास AK-47 और 25 पिस्टलों का जखीरा बरामद, एक गिरफ्तार
-भारत एकसप्रेस
UP News: अयोध्या के सैन्य छावनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से हड़कंप मचा है.…
Kanpur digital arrest cyber fraud: कानपुर में बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 48.20 लाख रुपये…
सौरभ राजपूत मर्डर केस में दोषी करार होने के बाद मुस्कान ने अपनी बेटी पिहू…
सुप्रीम कोर्ट ने साइबर सिक्योरिटी और नागरिकों के निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर गंभीर…
UP News: ज्ञानपुर विधानसभा में विकास कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. विधायक…
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल. राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया बायो में…