Bharat Express DD Free Dish

अमृतसर में BSF का बड़ा एक्शन: अजनाला बॉर्डर के पास AK-47 और 25 पिस्टलों का जखीरा बरामद, एक गिरफ्तार

BSF Action in Punjab: अमृतसर के अजनाला में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा सुरक्षा बल (BSF) को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियारों और कारतूसों के साथ एक संदिग्ध को दबोचा है.

 BSF Action in Punjab

 BSF Action in Punjab: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बल (BSF) ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. अमृतसर के अजनाला सेक्टर में खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए एक गुप्त ऑपरेशन के दौरान BSF ने हथियारों के एक बहुत बड़े जखीरे को जब्त किया है. इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है.

अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अजनाला के हरड़ खुर्द गांव में हथियारों का भारी जखीरा बरामद किया है. खुफिया इनपुट के आधार पर की गई इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. मौके से 1 AK-47 राइफल, 25 आधुनिक पिस्टल, 47 मैगजीन, 1 बुलेटप्रूफ जैकेट और 368 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं.

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पकड़े गए आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही हैं.

अजनाला में BSF का एक्शन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई अमृतसर के अजनाला सेक्टर के तहत आने वाले हरड़ खुर्द गांव के पास हुई. BSF के विंग को एक बेहद सटीक खुफिया जानकारी मिली थी कि सीमा पार से हथियारों की एक बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में पहुंचाई गई है. सूचना मिलते ही सतर्क जवानों ने इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया.

AK-47 और 25 पिस्टलों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार (AK-47 and pistol seized)

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. जब इलाके और आरोपी की तलाशी ली गई, तो वहां से हथियारों का एक बड़ा जखीरा देखकर हर कोई दंग रह गया. BSF ने मौके से एक घातक AK-47 राइफल, 25 आधुनिक पिस्टल और 47 मैगजीन बरामद की हैं.

बुलेटप्रूफ जैकेट और 368 जिंदा कारतूस भी मिले

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को हथियारों के साथ एक बुलेटप्रूफ जैकेट और 368 जिंदा कारतूस भी मिले हैं. इतनी बड़ी मात्रा में हथियारों और युद्धक सामग्री की बरामदगी से साफ है कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी. फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से कड़ी पूछताछ कर रही हैं ताकि इस रैकेट के पीछे के मास्टरमाइंड का पता लगाया जा सके.

यह भी पढ़ें:  सरहद पर आधी रात का ‘ऑपरेशन क्लीन’: सिर्फ 12 घंटे का नोटिस और मस्जिद पर चल गया पीला पंजा; बाड़मेर में भड़की सियासी चिंगारी

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read