देश

HC ने एमसीडी, डीडीए से दिल्ली की जमीन का सर्वेक्षण पूरा करने की समयसीमा बताने को कहा

दिल्ली हाईकोर्ट ने डीडीए और एमसीडी से कहा कि वे राजधानी में जमीन का सर्वेक्षण करने के लिए एजेंसी को अंतिम रूप दे और इस कार्य को पूरा करने की समयसीमा बताएं. उसने यह निर्देश राजधानी की अनधिकृत निर्माण से संबंधित एक याचिका पर दिया. इन अनधिकृत निर्माणों में केंद्रीय संरक्षित स्मारकों के पास के क्षेत्र में निर्माण भी शामिल हैं. कोर्ट 2 जुलाई को इस मामले में अगला सुनवाई करेगा.

एमसीडी के वकील ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर एमसीडी आयुक्त और डीडीए उपाध्यक्ष के बीच एक बैठक हुई थी और यह निर्णय लिया गया था कि दिल्ली में उनकी संबंधित भूमि का सव्रेक्षण किया जाए जिससे उनकी स्थिति का पता लगाया जा सके. साथ ही किसी भी बदलाव का पता लगाने के लिए हर छह महीने में उसका दोबारा दौरा किया जाएगा. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन एवं न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ ने कहा कि एमसीडी और डीडीए दोनों को उस एजेंसी को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया जाता है. जिससे दिल्ली का सव्रेक्षण कराया जाना है और एक समय सीमा प्रदान करे कि यह कब पूरा होगा.

अदालत ने सुझाव दिया

सुनवाई के दौरान पीठ ने सुझाव दिया कि अधिकारियों की ओर से वन क्षेत्रों सहित पूरे शहर का सर्वेक्षण किया जाना चाहिए. एमसीडी के वकील ने बताया कि प्रत्येक एजेंसी अपनी जमीन के लिए जिम्मेदार है और इस कवायद को अन्य भूमि मालिक एजेंसियों द्वारा भी दोहराया जा सकता है. हम पूरे क्षेत्र का नक्शा बनाने जा रहे हैं जो एमसीडी, डीडीए के दायरे में आता है. हम उस पर नज़र रखेंगे और हर छह महीने में इसका दोबारा निरीक्षण करेंगे जिससे निर्माण में कोई भी बदलाव हो तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए. उन्होंने यह भी कहा कि बैठक में उपग्रह तस्वीर, डिजिटल मानचित्र और ड्रोन सव्रेक्षण जैसी नयी तकनीक पर गौर किया गया और एमसीडी और डीडीए भूमि का सव्रेक्षण भारतीय सव्रेक्षण विभाग द्वारा करने का प्रस्ताव दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

25 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago