देश

Uttarakhand: पार्टी से लौट रहे 6 दोस्तों की भीषण सड़क हादसे में मौत, 12 नवंबर को हुई दुर्घटना की अब क्यों हो रही चर्चा?

उत्तराखंड (Uttarakhand) के देहरादून में इस सप्ताह की शुरुआत में एक कार दुर्घटना में छह युवक-युवतियों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के तीन दिन बाद भी यह सुर्खियों में बनी हुई है. हादसा उस वक्त हुआ जब वे एक पार्टी से लौट रहे थे. यह घटना 12 नवंबर को देहरादून (Dehradun) के ओएनजीसी चौक (ONCG Chowk) पर रात करीब 1:30 बजे हुई. उनकी SUV कार एक ट्रक से टकरा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.

सिर्फ एक व्यक्ति की जान बची

इस भीषण हादसे में देहरादून के निवासी गुनीत (19 वर्ष), ऋषभ जैन (24 वर्ष), नव्या गोयल (23 वर्ष), अतुल अग्रवाल (24 वर्ष) और कामाक्षी (20 वर्ष) तथा हिमाचल प्रदेश के कुणाल कुकरेजा (23 वर्ष) की जान चली गई. शवों को कोरोनेशन, दून और इंद्रेश अस्पताल के शवगृहों में ले जाया गया है. कार में सवार सिर्फ एक यात्री ही इस हादसे में बच सका है.

25 वर्षीय सिद्धेश अग्रवाल को गंभीर चोटें आईं हैं और फिलहाल उनका इलाज सिनर्जी अस्पताल में चल रहा है. अधिकारियों का कहना है कि उनकी हालत गंभीर है. पुलिस को उम्मीद है कि होश में आने के बाद वे उनसे बात करेंगे ताकि यह पता चल सके कि वाहन इतनी तेज गति से क्यों चल रहा था.

पटाखा कारोबारी की थी कार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस रात सातों दोस्तों का यह ग्रुप कथित तौर पर नशे में था. कार मृतक अतुल अग्रवाल के पिता की थी, जो सहारनपुर के पटाखा व्यवसायी हैं, जिन्होंने हाल ही में धनतेरस पर गाड़ी खरीदी थी. समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि अतुल छह दोस्तों के साथ देहरादून गए थे और कथित तौर पर उस समय गाड़ी वही चला रहे थे.

पुलिस के अनुसार, एसयूवी कथित तौर पर किशन नगर चौक के पास एक कंटेनर ट्रक को पास करने का कोशिश कर रही थी, हालांकि शायद एसयूवी चालक ने ट्रक की गति का गलत अनुमान लगा लिया और हादसा हो गया.

विचलित करने वाला वीडियो

इस घटना का एक विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसने टोयोटा इनोवा (Toyota Innova) की छत को फाड़ दिया और उसे मोड़ कर रखा दिया. इस घटना में दो यात्रियों के सिर धड़ से अलग हो गए. वीडियो में एक पीड़ित का सिर भी फटा हुआ दिख रहा है, जबकि दूसरे व्यक्ति का शरीर कुचली हुई कार के अंदर मुड़ा हुआ दिख रहा है. पीड़ितों के शरीर के कई अन्य अंग भी सड़क पर बिखरे हुए दिख रहे हैं.

शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि कंटेनर ट्रक किशन नगर चौक से आ रहा था, जबकि एसयूवी बल्लूपुर चौक से देहरादून की ओर जा रही थी. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिली है जिसमें इनोवा को पहले शहर में घूमते हुए देखा जा सकता है, हालांकि वह सामान्य गति से चल रही थी.

युवाओं का समझा रही है पुलिस

पुलिस के अनुसार, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह ग्रुप कहां से आ रहा था. मामले की जांच चल रही है. दुर्घटना के भयानक दृश्य ऑनलाइन प्रसारित होने के साथ पुलिस ओवरस्पीडिंग और नशे में गाड़ी चलाने के खतरों को उजागर करने की कोशिश कर रही है. दुर्घटना के बाद देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित युवा महोत्सव कार्यक्रम में शीर्ष अधिकारियों ने एकत्रित युवाओं को यातायात नियमों का पालन करने, तेज गति से गाड़ी न चलाने और नशे में गाड़ी न चलाने की अपील की है.

मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने इस घटना में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, ‘देहरादून में सड़क दुर्घटना में 6 युवकों की मौत की खबर अत्यंत हृदय विदारक है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

3 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago