देश

पीवी नरसिम्हा राव के परिजनों ने हैदराबाद में की PM मोदी से मुलाकात, भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर जताया आभार

PM Modi Visit Hyderabad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में थे, तो वहां पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव (दिवंगत) के परिवार ने पीएम मोदी से मुलाकात की. नरसिम्हा राव के परिजनों ने नरसिम्हा राव को भारत रत्न से पुरस्कृत किए पर मोदी सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया.

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव के परिजनों ने देश की संस्कृति, भारत की विकास प्रगति और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की. उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, आप देख सकते हैं कि वे प्रधानमंत्री से कैसे मिले.

भारत के नौवें प्रधानमंत्री थे नरसिम्हा राव

पीवी नरसिम्हा राव (28 जून 1921 – 23 दिसंबर 2004) भारत के नौवें प्रधानमंत्री थे. उनका पूरा नाम पामुलापति वेंकट नरसिंह राव था. वह अविभाज्य आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे थे. वह पेशे से कृषि विशेषज्ञ एवं वकील थे, जब वह राजनीति में आए तो आंध्र प्रदेश सरकार में 1962 से 64 तक कानून एवं सूचना मंत्री, 1964 से 67 तक कानून मंत्रालय का कार्यभार भी संभाला. वह आठ बच्चों के पिता थे, और 10 भाषाओं में बात कर सकते थे. वह दक्षिण भारत से भारत के प्रधानमंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति थे.

फोटो— पीवी नरसिम्हा राव का परिवार, 7 मई को पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान।

मोदी सरकार ने भारत रत्न से किया था सम्मानित

मोदी सरकार ने नरसिम्हा राव को इसी साल (मरणोपरांत) भारत रत्न से सम्मानित किया. तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके योगदान की याद दिलाते हुए गौरवान्वित महसूस किया था. अयोध्या में रामजन्मभूमि विवाद से जुड़े फैसले तथा कला, संगीत और साहित्य आदि विभिन्न क्षेत्र में अच्छी समझ के कारण उन्हें खूब लोक​प्रियता हासिल हुई. राव को ‘भारत में आर्थिक उदारीकरण के जनक’ के रूप में भी जाना जाता है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

3 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

11 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

37 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

47 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

60 minutes ago