उत्तर प्रदेश

UP के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक हुए सख्त, ड्यूटी से गायब आठ डाक्टरों की बर्खास्तगी के निर्देश

बगैर सूचना दिए, ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत आठ चिकित्साधिकारियों को सेवा से बर्खास्त किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं. उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यह निर्देश प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को दिए हैं.

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बलदेव (मथुरा) में तैनात जनरल फिजीशियन डॉ. अनीता, जिला संयुक्त चिकित्सालय, वृंदावन (मथुरा) में तैनात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फरह (मथुरा) में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राधिका पाराशर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नमैनी (कासगंज) में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष कुमार, बाराबंकी में मुख्य चिकित्साधिकारी के अधीन तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. एम ताहिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रटौल (बागपत) में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार, लोक बंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ में तैनात जनरल सर्जन डॉ. आशीष कुमार सिंह एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पयागपुर (बहराइच) में तैनात दंत शल्यक डॉ. पूनम पाल की बर्खास्तगी के निर्देश दिए गए हैं. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुण्डेर (अम्बेडकर नगर) में तैनात प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है.

सीएमओ उन्नाव पर विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश

लखनऊ. अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने, उच्च स्तर रपर भ्रमित सूचना देने एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन न करने पर सीएमओ उन्नाव डॉ. सत्यप्रकाश एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सफीपुर (उन्नाव) के अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार वर्मा के विरुद्ध विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. शासन एवं उच्च स्तर से मिले निर्देशों पर अगर अमल नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

वाराणसी प्रकरण की जांच के निर्देश

लखनऊ. जिला अस्पताल, वाराणसी में स्टाफ नर्स एवं कर्मचारियों द्वारा चिकित्सालय की गरिमा धूमिल करने संबंधी वायरल वीडियो का संज्ञान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया है. मुख्य चिकित्सा अधिकारी, वाराणसी को उक्त प्रकरण की जांचकर कार्यवाही करते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं. डिप्टी सीएम ने कहा कि अस्पताल आरोग्यता का मन्दिर हैं, इसमें केवल मरीज रूपी ईश्वर की सेवा की जानी चाहिए, इसकी गरिमा को धूमिल करने वाले दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी.


ये भी पढ़ें- Uttar Pradesh: उपचुनाव रैली में बोले सीएम योगी, सपा में गुंडों का विकास होता था, हमने प्रदेश से माफियाओं का अंत कर दिया


लेबर रूम एवं ओटी में मोबाइल-कैमरा निषेध

लखनऊ. सीतापुर के हरगांव सीएचसी के लेबर रूम एवं ओटी कक्ष के वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लेबर रूम में मोबाइल एवं कैमरे को पूरी तरह से प्रतिबंधित किए जाने के निर्देश प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को दिए हैं. उन्होंने कहा कि लेबर रूम में चिकित्सक के अतिरिक्त अन्य किसी भी पुरुष कर्मचारी, चाहे वो कोई ट्रेनी हो या कोई अन्य कर्मचारी, उसका प्रवेश पूरी तरह से निषेध रहेगा. साथ ही लेबर रूम में रोगी की निजता का पूरा ख्याल रखा जाए. मानकों के अनुरूप साफ-सफाई की जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Vikas Shukla

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

4 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

5 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

5 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago