देश

अहमदाबाद विमान हादसा: स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने की राहत कार्यों की समीक्षा, बोले- ‘केंद्र का पूरा सहयोग’

अहमदाबाद विमान हादसा: सरकार की तत्काल कार्रवाई

अहमदाबाद, 13 जून। गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान दुर्घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। इस हादसे के बाद गुजरात सरकार ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा कर स्थिति की समीक्षा की और राहत कार्यों का जायजा लिया।

स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने की राहत कार्यों की समीक्षा

पटेल ने कहा, “घटनास्थल पर पहुंचने के बाद मैंने पूरी स्थिति का आकलन किया और गुजरात सरकार द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। सभी विभागों ने समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई शुरू की है।”उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस त्रासदी पर गहरी संवेदना व्यक्त की और स्वयं स्थिति का जायजा लिया। पीएम मोदी ने अधिकारियों से पूरी जानकारी ली और केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। अहमदाबाद विमान दुर्घटना से प्रभावित लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। केंद्र सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है और राहत कार्यों में पूर्ण सहयोग कर रही है।

पटेल ने कहा कि सरकार ने हादसे से हुए नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और प्रभावित परिवारों को जल्द मुआवजा प्रदान दिया जाएगा। गुजरात सरकार और केंद्र मिलकर इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के जीवन को सामान्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ये भी पढे़:अहमदाबाद विमान हादसा: सीबीआई अफसर की बेटी दीपांशी की मौत, जन्मदिन का सरप्राइज बना आखिरी मुलाकात

अस्पताल में घायलों से मिले पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह ही अहमदाबाद पहुंचे। प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद सिविल अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्होंने एयर इंडिया विमान दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने घायलों और डॉक्टरों से बात की। अस्पताल दौरे के दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु और केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल भी थे।सरकार ने इस त्रासदी की व्यापक जांच शुरू कर दी है। चल रही जांच के तहत फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम जांच और साक्ष्य संग्रह शुरू करने के लिए दुर्घटना स्थल पर पहुंची।

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

36 minutes ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

50 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

9 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

9 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

9 hours ago