देश

अहमदाबाद विमान हादसा: सीबीआई अफसर की बेटी दीपांशी की मौत, जन्मदिन का सरप्राइज बना आखिरी मुलाकात

गुजरात की रहने वाली दीपांशी की  दर्दनाक मौत

गांधीनगर, 13 जून  अहमदाबाद विमान हादसे में गुजरात की रहने वाली दीपांशी की भी दर्दनाक मौत हुई है। गांधीनगर के सरगासन स्थित स्वागत फ्लेमिंगो सोसायटी में रहने वाली दीपांशी भदौरिया लंदन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थीं और एक महीने पहले अपने पिता को जन्मदिन पर सरप्राइज देने भारत आई थीं।

जन्मदिन का सरप्राइज बना आखिरी मुलाकात

दीपांशी गुरुवार को लंदन लौट रही थीं, लेकिन एयर इंडिया की फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई और इस दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। दीपांशी के पिता केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं। बेटी को अचानक घर आया देख जो परिवार बेहद खुश था, अब उसी घर में मातम पसरा है। एयर इंडिया का विमान गुरुवार दोपहर को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। 230 यात्रियों और 12 चालक दल के सदस्यों को लेकर दोपहर 01.38 बजे विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था। कुछ मिनट बाद ही ये विमान एक बिल्डिंग से टकराया और उसमें आग लग गई।

विमान हादसे में 241 लोगों की मौत

विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस हादसे में बचने वाले एक व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हुआ है। उनके अलावा मरने वालों में यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई शामिल थे।

ये भी पढे़: Ahmedabad Plane Crash के बाद मुंबई से लंदन जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, यूं वापस एयरपोर्ट पर लौटा- VIDEO

एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति का इलाज जारी

इस दुर्घटना में बचने वाले एकमात्र व्यक्ति विश्वास कुमार रमेश ने मीडिया से बातचीत में कहा, “कुछ समझ नहीं आया। मैं जहां गिरा था, वो प्लेन के बाहर नीचे की तरफ का हिस्सा था। जैसे ही प्लेन गिरा, मेरी साइड स्पेस था और मेरी साइड का गेट टूट गया, जिससे मैं निकला। मुझे नहीं पता मैं कैसे बच गया। जब आग लगी तो मेरा बायां हाथ जल गया था।” अस्पताल में भर्ती विश्वास कुमार रमेश का कहना है कि लोग बहुत सपोर्ट कर रहे हैं।

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

27 minutes ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

48 minutes ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

49 minutes ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

53 minutes ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

1 hour ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

2 hours ago