देश

अब ऑगर मशीन से नहीं हो रहा ड्रिलिंग का काम, टेंशन की वजह से 3 मजदूर की हालत खराब

Uttarakhand tunnel collapse: शुक्रवार देर रात ड्रिलिंग मशीन में एक और खराबी आने के बाद उत्तराखंड के उत्तरकाशी में फंसे 41 मजदूरों को बचाने का प्रयास जारी है. सीएम पुष्कर सिंह धामी मौके पर डटे हुए हैं. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीआरओ, एनएचआईडीसीएल और आईटीबीपी जैसी एजेंसियां फंसे हुए श्रमिकों के लिए बचाव अभियान चलाने के लिए शामिल हो गई हैं, और अंततः लोगों को बचाने के लिए मलबे में सुरंग बनाने के लिए एक अमेरिकी ऑगर मशीन का उपयोग किया जा रहा था. लेकिन अब उससे काम नहीं हो पा रहा है. इस बीच, ध्वस्त सुरंग में खोदे गए 6 इंच के पाइप के माध्यम से श्रमिकों को भोजन, पेय और चिकित्सा आपूर्ति दी जा रही है. अब खबर आई है कि सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों में से 3 की तबीयत खराब हो गई है.

मजदूरों के सीने में दर्द की शिकायत

बताया गया है कि रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में देरी की वजह से अंदर तीन मजदूरों की तबीयत खराब हो गई है. टेंशन की वजह से इनको सिरदर्द और सीने में दर्द की शिकायत है. दूसरी ओर मजदूरों के परिजन भी बेहद निराश हैं. 57 मीटर के मलबे में ड्रिलिंग कर अब तक 46.8 मीटर तक स्टील पाइप डाले जा चुके हैं जबकि 10-12 मीटर ड्रिलिंग शेष है. हर दिन इसी इंतजार में बीत रहा है कि आज रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो जाएगा. लेकिन अंत में निराशा ही हाथ लगती है.

 पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में बड़ी कार्रवाई, फिरोजपुर के तत्कालीन एसपी गुरविंदर सिंह सांगा निलंबित

शुक्रवार देर रात रोक दी गई थी ऑगर से ड्रिलिंग

बता दें कि ऑगर से ड्रिलिंग एक और तकनीकी खराबी की वजह से शुक्रवार देर रात रोक दी गई थी. श्रमिकों को कब बचाया जाएगा, इसकी फिलहाल कोई समयसीमा नहीं है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एजेंसियों को बचाव अभियान के अंतिम चरण को तेज गति से चलाने का आदेश दिया है, क्योंकि 12 नवंबर से मजदूर मलबे में फंसे हुए हैं. बचावकर्मियों ने मलबे के खोदे गए हिस्से के अंदर एक पाइप लगाने का फैसला किया है. अब तक लगभग 46 मीटर स्टील पाइप डाले जा चुके हैं. एनडीआरएफ कर्मियों ने फंसे हुए मजदूरों को एक-एक करके पहिए वाले स्ट्रेचर के जरिए बाहर निकालने की योजना बनाई है.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

4 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

15 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

34 minutes ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

56 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

1 hour ago