देश

Rajasthan Election 2023: वोटिंग के दिन राजस्थान के इस इलाके में भिड़े दो गुट, जमकर हुई पत्थरबाजी; पुलिस-पैरामिलिट्री तैनात

Rajasthan Election 2023 Voting: राजस्थान में आज विधानसभा चुनाव का मतदान हो रहा है. मतदान के दौरान कुछ इलाकों से उपद्रव की खबरें भी आ रही हैं. सीकर जिले के फतेहपुर शेखावटी विधानसभा क्षेत्र में 2 गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई. वहीं, धौलपुर के बाड़ी में भी फायरिंग हुई है, कॉन्स्टेबल समेत 3 घायल हुए हैं. हालात देखते हुए पुलिस के साथ पैरामिलिट्री तैनात की गई है.

सूबे में कई जगह झड़प, भाजपा प्रत्याशी पर हमला

भरतपुर जिले के नगर विधानसभा क्षेत्र के सुकेती गांव में आज बूथ पर दो गुटों में विवाद हो गया. दोपहर को भरतपुर के कामां विधानसभा के सांवलेर गांव में पुलिस और जाहिदा खान के समर्थकों के बीच झड़प हो गई. बताया जा रहा है कि एक बूथ भी कैप्चर किया गया. भाजपा प्रत्याशी पर हमला हुआ, पुलिस ने उसे बचाया.

शाम 5:00 बजे तक 68.24% मतदान हुआ

प्रदेश में हुए मतदान को लेकर अभी राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने जानकारी दी. जयपुर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा, ”राजस्थान में मतदान अभी भी जारी है, हमने कहा था कि जो लोग शाम 6:00 बजे तक बूथ पर आएंगे वे वोट डालेंगे. आज शाम 5:00 बजे तक 68.24% मतदान हुआ है. आज मतदान पूरा होने पर, 3 दिसंबर को मतगणना होगी.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

26 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

47 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

1 hour ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

9 hours ago