देश

“राहुल गांधी का सोशल मीडिया अकाउंट तुरंत करें सस्पेंड”, BJP ने आचार संहिता के उल्लंघन का लगाया आरोप, EC से की शिकायत

Rajasthan Elections: राजस्थान विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन भी सियासी पारा हाई है. बीजेपी एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची है. बीजेपी ने इस बार राहुल गांधी पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार थमने के बाद अपने घोषणा पत्र का प्रचार किया है. दरअसल राहुल गांधी ने राजस्थान की जनता से कांग्रेस की गारंटियों पर वोट करने की अपील की थी.

बीजेपी ने चुनाव आयोग को पत्र लिख राहुल गांधी की शिकायत की है. इसके साथ राहुल के सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर को बैन करने की मांग की है.

राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल को बैन करने की अपील

बीजेपी द्वारा चुनाव आयोग को लिखे पत्र को न्यूज एजेंसी ने ट्वीट कर बताया कि बीजेपी ने कांग्रेस के स्टार कैंपेनर राहुल गांधी पर आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए सोशल मीडिया हैंडल एक्स (ट्विटर) का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही बीजेपी ने चुनाव आयोग से अपील की है कि वो एक्स (ट्विटर) को राहुल गांधी का अकाउंट तुरंत बैन करने और आपत्तिजनक कंटेंट को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दें. बीजेपी ने अपने पत्र में चुनाव आयोग से यह भी अपील की है कि वो कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करें और इस बाबत मुख्य चुनाव अधिकारी राजस्थान को निर्देश जारी करें.

राहुल गांधी ने आज सुबह किया था ट्वीट

बीजेपी ने अपने शिकायत पत्र के साथ राहुल गांधी के ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है. कांग्रेस नेता ने यह ट्वीट मतदान के दिन सुबह 8.40 मिनट पर किया था. बीजेपी ने पत्र में आरोप लगाया कि मतदान के 48 घंटे पहले ही आचार संहिता का नियम शुरू हो जाते हैं. इस दौरान कोई भी अपना प्रचार नहीं कर सकता. बीजेपी के मुताबिक, राहुल गांधी ने पीपुल्स एक्ट 1951 की धारा 126 का उल्लंघन किया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

8 hours ago