सीएम आतिशी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह
सीएम आतिशी और राज्य सभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ दायर मानहानि शिकायत पर 6 फरवरी को राऊज एवेन्यु कोर्ट सुनवाई करेगा. 6 फरवरी को सीएम आतिशी और राज्य सभा सांसद संजय सिंह को समन जारी करने से पहले बहस होगी. नई दिल्ली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने सीएम आतिशी और संजय सिंह के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है.
सीएम आतिशी और संजय सिंह पर 10 करोड़ रुपये की मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है. संदीप दीक्षित की माने तो सीएम आतिशी और संजय सिंह ने दीक्षित और फरहाद सूरी पर भाजपा से चुनाव लड़ने के लिए करोड़ो रुपया कैश में लेने का आरोप लगाया था. जिसके बाद संदीप दीक्षित ने कहा था कि अगर मैने भाजपा से करोड़ो रूपये कैश में लिए तो मैं अपराधी हूं.
यह भी पढ़ें: पादरी की शव को निर्धारित स्थान पर दफनाने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश
उन्होंने कहा कि सीएम और संजय सिंह द्वारा लगाए गए आरोप झूठा और निराधार है. संदीप दीक्षित ने यह भी कहा था कि उनके ऊपर केस दर्ज होना चाहिए, सीबीआई और ईडी की रेड पड़नी चाहिए. दीक्षित ने कहा था कि यदि उन्हें यह राशि प्राप्त होती है, तो वह इसे यमुना की सफाई और दिल्ली प्रदूषण मुक्त बनाने के प्रयासों में लगाएंगे. संदीप दीक्षित ने कहा था कि 10 से 12 साल पहले अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, लेकिन सरकार में आने के बाद एक भी सबूत नही दिया.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…