Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में हाल ही में कुछ विवाद खड़े हो गए हैं. आरोप है कि हमलावर के फिंगर प्रिंट्स पुलिस द्वारा एकत्र किए गए साक्ष्य से मेल नहीं खा रहे हैं, जिससे जांच पर सवाल उठ रहे हैं. इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
जी हां आपको बता दें कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने आरोपी के फिंगर प्रिंट्स मैच ना होने के सवाल पर कहा, ‘जो बाते पुलिस ने कही नहीं उन बातों को बताकर मीडिया कम्फ्यूजन ना पैदा करे. पुलिस की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है जल्द ही इसे अंतिम छोर तक ले जाया जाएगा. मैं मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी कहूंगा हूं कि आज या कल में मीडिया को केस की जानकारी दी जाए.’
वहीं आज देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में 21 फोरेंसिक वैन का उद्घाटन किया और बताया कि अब किसी घटना के बाद फॉरेसिक वैन के माध्यम से एविडेंस कलेक्ट होंगे जिससे टैंपरिंग नहीं होगी और आरोपी छूटेगा नहीं इस वैन में सीसीटीवी भी लगा हुआ है.
आपको बता दें कि 16 जनवरी की रात को सैफ अली खान पर हमला हुआ था. दरअसल, एक अज्ञात शख्स सैफ अली खान के घर में कथित तौर पर चोरी के इरादे से घुसा था. कमाल की बात है कि शख्स ने कोई सामान नहीं चुराया और जब सैफ ने उसे रोकना चाहा तो बदमाश ने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में सैफ घायल हो गए और इसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था. ट्रीटमेंट के बाद सैफ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई और अब वो अपने घर पर हैं और रिकवर कर रहे हैं.
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…