देश

Delhi Excise Policy Scam: ब्रिंडको के निदेशक अमनदीप ढल्ल की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में कथित आरोपी और ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमनदीप सिंह ढल्ल की ओर से दायर जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. ढल ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत की गुहार लगाई है. न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अमनदीप ढल्ल की जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया.

अमनदीप ने क्या दिया तर्क?

अमनदीप ढल्ल की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता दयान कृष्णन ने समानता के आधार पर तर्क दिया कि इसी मामले में शामिल मनीष सिसोदिया, के कविता और विजय नायर जैसे व्यक्तियों को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी है. कृष्णन ने इस बात पर प्रकाश डाला कि मुकदमे के लंबे चलने की उम्मीद है और ढल्ल, अन्य आरोपियों के साथ पहले से ही कई महीनों से हिरासत में हैं.

ED ने किया विरोध

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की और से पेश अधिवक्ता विवेक गुरनानी ने अमनदीप ढल्ल की जमानत याचिका का विरोध किया. उन्होंने तर्क दिया कि ढल्ल पर विशेष रूप से गवाहों को प्रभावित करने और हिरासत में रहते हुए रिश्वत देने और जांच को प्रभावित करने का प्रयास करने का आरोप है.

गुरनानी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि इन आरोपों का समर्थन करने वाले पर्याप्त डिजिटल साक्ष्य और गवाहों के बयान हैं. उन्होंने तर्क दिया कि मुकदमे में देरी ढल्ल की हरकतों के कारण हुई है जो उनके मामले को जमानत पाने वाले अन्य व्यक्तियों के मामलों से अलग करती है.

यह भी पढ़ें- आरजी कर हॉस्पिटल में तैनात CISF जवानों को सहयोग नहीं कर रही ममता सरकार, गृह मंत्रालय ने खटखटाया SC का दरवाजा

4 जून को उच्च न्यायालय ने आबकारी नीति से संबंधित सीबीआई मामले के संबंध में अमनदीप ढल्ल को जमानत देने से इनकार कर दिया था. अदालत ने आरोपों की गंभीरता, अभियोजन पक्ष द्वारा एकत्र किए गए साक्ष्य और इस तथ्य का हवाला दिया कि आरोप अभी तय नहीं हुए हैं और साक्ष्य दर्ज नहीं किए गए हैं. अदालत ने यह भी नोट किया कि मामले से अपना नाम हटाने के लिए ईडी अधिकारी को रिश्वत देने के आरोप में ढल्ल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

15 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

19 minutes ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

32 minutes ago

‘शक्ति, संयम और सेवा का..’, गृह मंत्री अमित शाह ने शारदीय नवरात्र पर देश को कहा- ‘जय माता दी’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर…

36 minutes ago

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

1 hour ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

1 hour ago