खेल

Viral Video: क्रिकेट मैच के दौरान एक व्यक्ति ने संस्कृत में की जोरदार कमेंट्री, वायरल हुआ वीडियो

क्रिकेट की कॉमेंट्री एक ऐसा माध्यम है जो खेल के रोमांच को शब्दों के जरिए दर्शकों तक पहुंचाता है. पिछले कुछ सालों में हमने कॉमेंट्री को अंग्रेज़ी और हिंदी से निकलकर क्षेत्रीय भाषाओं में आते हुए देखा है, जिससे दर्शकों को अपनी मातृभाषा में खेल का आनंद लेने का अवसर मिला है. लेकिन क्या आपने कभी संस्कृत में क्रिकेट की कॉमेंट्री सुनी है?

बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने इस अद्भुत कारनामे को साकार कर दिखाया है. एक लोकल क्रिकेट मैच के दौरान इस व्यक्ति ने संस्कृत में कॉमेंट्री की, और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को ‘समष्टि गुब्बी’ नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया, जो अब तक दो करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

वीडियो में एक लोकल मैच हो रहा है. नाम है -“द संस्कृत क्रिकेट.” इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक क्रिकेट मैच के दौरान एक व्यक्ति जो संस्कृत के टीचर हैं, संस्कृत भाषा में रियल टाइम कॉमेंट्री कर रहे हैं. जैसे ही बल्लेबाज शॉट मारता है, उनकी आवाज ऊंची हो जाती है और उस पल का रोमांच एक अलग ही स्तर पर पहुंच जाता है. दर्शक इस अनोखी कॉमेंट्री की तारीफ करते हुए तालियां बजाने लगते हैं.

संस्कृत, जिसे हम में से अधिकांश लोगों ने स्कूल में पढ़ा होगा, अब सिर्फ एक क्लासरूम की भाषा नहीं रह गई है. इस वीडियो ने दिखा दिया है कि संस्कृत आज भी प्रासंगिक है और इसे किस तरह से नए और रोचक तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह अनोखा प्रयास एक ओर संस्कृत भाषा की समृद्धि को दर्शाता है, वहीं दूसरी ओर यह हमें हमारी संस्कृति और परंपरा से जोड़ता है. इस वीडियो ने यह साबित कर दिया कि भाषा का महत्व केवल उसके व्याकरण में नहीं, बल्कि उसे जीवित रखने और उसे नए तरीकों से प्रस्तुत करने में है.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

7 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

48 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

1 hour ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

9 hours ago