बारिश से गुजरात में बाढ़...फाइल फोटो
Weather Update: देश के तमाम हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. ऐसे में कई राज्य बाढ़ से ग्रस्त हैं और जान-माल का काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. करीब-करीब समूचे गुजरात और पश्चिम राजस्थान को जल प्रलय का सामना करना पड़ रहा है.
मालूम हो कि इस वक्त जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वोत्तर भारत तक जमकर मूसलाधार बारिश हो रही है. गुजरात में सात लोगों की जान गई है और 15,000 से अधिक लोगों को निचले इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है, तो दूसरी ओर पानी में घिरे 300 लोगों को बचाया गया है. गुजरात के वडोदरा में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है और आम जनजीवन प्रभावित हुआ है.
ये भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश में 8 रेलवे स्टेशनों के बदल दिए गए नाम… अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार को दी नसीहत
इसी बीच मौसम विभाग ने बुधवार को 22 राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिन गुजरात में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है.
बुधवार को पश्चिमी राजस्थान और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में और बृहस्पतिवार को पश्चिमी राजस्थान, केरल और ओडिशा में वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. तो दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा के कुछ इलाकों, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल के ज्यादातर हिस्सों और पूर्वोत्तर के सभी राज्यों समेत 22 राज्यों में बुधवार को, 10 राज्यों में बृहस्पतिवार को बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.
भारी बारिश के कारण गुजरात में देवभूमि द्वारका, आणंद, वडोदरा, खेड़ा, मोरबी और राजकोट जिले में बचाव अभियान में सेना की एक-एक टीम तैनात की गई है. अहमदाबाद में अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी भारी बारिश होने से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. पंचमहल, नवसारी, वलसाड, वडोदरा, भरूच, खेड़ा, गांधीनगर, बोटाद और अरावली जिलों में बांधों और नदियों का जलस्तर बढ़ने से छह हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है.
सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं. तो दूसरी ओर जम्मू के राजोरी में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई है. रामबन में बादल फटने के बाद लापता सात में से दो लोगों के शव मिले हैं. तो वहीं गुजरात से सटे राजस्थान के उत्तरी हिस्से में भी खूब बारिश हो रही है. जयपुर, उदयपुर, बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिलों में को भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई.
-भारत एक्सप्रेस
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…