देश

‘क्षमा करें…’ कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में बोलीं CM ममता बनर्जी

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ गैंग रेप और हत्या की घटना से जहां एक ओर पूरे देश में उबाल है और विरोध प्रदर्शन जारी है तो वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को इस मामले में मृतका के परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त की है. मालूम हो कि ये घटना 9 अगस्त को हुई थी.

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि “आज, तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस पर, मैं इसे अपनी बहन (मृतका) को समर्पित कर रही हूं, जिसकी कुछ दिन पहले आरजी कर अस्पताल में दुखद मृत्यु हो गई थी. हम अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं और उस घटना के लिए तत्काल निवारण की मांग करते हैं. हमारी संवेदनाएं सभी उम्र की उन सभी महिलाओं के साथ हैं जो अमानवीय घटनाओं की शिकार हुई हैं. क्षमा करें.” मालूम हो कि सीएम ममता बनर्जी ने ये पोस्ट बंगाली भाषा में लिखा है.

ये भी पढ़ें-उत्तर प्रदेश में 8 रेलवे स्टेशनों के बदल दिए गए नाम… अखिलेश यादव ने कसा तंज, सरकार को दी नसीहत

इसी पोस्ट में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने आगे कहा है कि “समाज और संस्कृति को जागृत रखते हुए नए दिन का सपना दिखाना और नए दिन के उज्ज्वल संकल्पों से सभी को प्रेरित करना विद्यार्थी समाज का काम है. आज मेरी सभी से अपील है कि वे इस प्रयास में प्रोत्साहित हों और प्रतिबद्ध रहें. मेरे प्यारे विद्यार्थियों, स्वस्थ रहें, स्वस्थ रहें और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध रहें.”

भाजपा ने ‘बंगाल बंद’ का किया आह्वान

मालूम हो कि भाजपा ने मंगलवार को राज्य सचिवालय तक मार्च के दौरान शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में 12 घंटे का ‘बंगाल बंद’ बुलाया है. बता दें कि यहां पर कल यानी मंगलवार को कॉलेज स्क्वायर से “नबन्ना अभियान” नामक रैली शुरू की गई थी, जिसमें पश्चिम बंगाल राज्य सचिवालय के आस-पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी और प्रदर्शनकारी हावड़ा के संतरागाछी इलाके में इकठ्ठे हुए थे और पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़ गए थे. इसी पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें कर दी थी. इसी के साथ ही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे. मालूम हो कि इस घटना के बाद से ही भाजपा ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग कर रही है और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

5 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

6 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

6 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

7 hours ago