Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज यानी (मंगलवार) सुबह से ही मौसम ठंड बना हुआ है. तो वहीं यूपी समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है. वहीं, दिल्ली में तेज बारिश होने से फिर जलभराव का खतरा लोगों को सिर पर मंडरा रहा है. ऐसे में चलिए जानते हैं देश के अलग-अलग हिस्से में कितनी बारिश होने की संभावना है.
दिल्ली-एनसीआर में भी आज झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली है. सोमवार देर रात कई हिस्सों में भारी बारिश से जलभराव की स्थिति बन गई. मौसम विभाग के अनुसार, ‘आज (मंगलवार को) दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. ज्यादातर जगहों पर हल्की और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश के साथ गरज/बिजली गिरने की संभावना है.‘ अगले सात दिनों यानी 3 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. पिछले 24 घंटों में दिल्ली के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया है. हालांकि, उमस की वजह से लोगों की हालत खराब हो गई.
उत्तर प्रदेश में पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ रही है. इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में आगामी 2-3 दिनों के दौरान मानसून की सक्रियता बढ़ने से बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही प्रदेश में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: Jharkhand: देवघर में भीषण सड़क हादसा, 18 कांवड़ियों की मौत, कई जख्मी, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख
मौसम विभाग ने बिहार में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए, ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार यानी 29 जुलाई को बिहार के सभी जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी किया है. मौसम विभाग ने पूर्वी और उत्तर पूर्वी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में दिनभर मूसलाधार बारिश होती रह सकती है. पटना मौसम विभाग ने राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
अगले तीन दिनों में राजस्थान में भारी बारिश होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर आज भी तेज़ बारिश होने की संभावना है. हालांकि, कल इसका प्रसार और तीव्रता बढ़ जाएगी. सप्ताह के मध्य तक भारी बारिश का दायरा बदलता रहेगा. स्थानीय स्तर पर बाढ़ आने और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त होने का खतरा बना रहेगा.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…