देश

हेमा मालिनी बोलीं- अगर चुनाव लडूंगी तो मथुरा से ही, दूसरी सीट से लड़ने का प्रस्ताव स्वीकार नहीं

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ा एलान कर दिया है. उन्होंने कहा है कि यदि वह अगले साल होने वाले 2024 में दोबारा लड़ती हैं तो अपनी वर्तमान सीट मथुरा से ही लड़ेंगी. सांसद हेमा कि किसी और सीट को लेकर चुनाव लड़ने की उनकी कोई योजना नहीं है उन्होंने अपनी पार्टी को इशारों ही इशारों में अपनी मंशा जाहिर कर दी कि किसी अन्य सीट से लड़ने का प्रस्ताव वो कतई स्वीकार नहीं करेंगी। बता दें भाजपा सांसद पीएम मोदी की पिछली 9 साल के शासन की उपलब्धियों पर पत्रकारों से बात कर रही थीं

बातों में की मंशा जाहिर

हेमा मालिनी ने उपलब्धियों को लेकर पत्रकारों से बातचीत के दौरान तीसरी बार चुनाव लड़ने के सवाल पर हेमा मालिनी ने कहा कि  मैं अगला चुनाव मथुरा से ही लड़ूंगी और अगर किसी अन्य सीट से लड़ने का प्रस्ताव आया तो वह स्वीकार नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि  यदि पार्टी मुझे चुनाव लड़ाना चाहेगी, तो मुझे क्या दिक्कत हो सकती है, लेकिन इतना साफ है कि लड़ूंगी मथुरा से ही.

इसे भी पढें : Odisha Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे में बड़ा खुलासा, इंटरलॉकिंग सिस्टम से छेड़छाड़ की आशंका, CBI ने शुरू की जांच

श्रीकृष्ण और उनके भक्तों से अथाह प्यार 

दरअसल भाजपा सांसद हेमा मालिनी मोदी सरकार में पिछले दोनों कार्यकाल में मथुरा सीट से भाजपा सांसद हैं. इससे पहले भी वह राज्यसभा की सांसद रह चुकी हैं. इसी सिलसिले को वह तीसरी बार भी मथुरा से जारी रखने की मंशा जाहिर कर रही हैं. हालांकि उन्होने  इसकी वजह भी बताई. उन्होने बताया कि वे ऐसा इसीलिए कह रही हैं कि उनकी भगवान श्री कृष्ण और उनके भक्तों में अथाह श्रद्धा तथा प्यार है और वे उनकी सेवा जारी रखना चाहती हैं.

हेमा मालिनी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए कहा कि विगत 9 सालों के कार्यकाल में उन्होंने देश की जनता के लिए अनेकों जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से राहत पहुंचाई है. जिसके बल पर ही जनता फिर से भाजपा सरकार को चुनेगी.

Amzad khan

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago