देश

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा की आग : 10 जून तक इंटरनेट सेवा बैन, अब तक 70 की मौत

मणिपुर में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. पिछले एक महीने से राज्य में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. जिसको लेकर सेना को तैनात किया गया. जो स्थिति को काबू करने की कोशिश कर रही है. इसी बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए सरकार ने 10 जून तक इंटरनेट सेवाओं पर लगी रोक को बढ़ा दिया है. सरकार ने कहा है कि पूरे प्रदेश में हालात को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. इसके साथ ही इंटरनेट की पाबंदी को भी बढ़ाया गया है. बीते सोमवार को इंफाल के पश्चिमी जिले में दो गुटों के बीच झड़प हो गई थी. जिसमें गोलीबारी होने से तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए.

मणिपुर में इंटरनेट की बंदी को आगे बढ़ाए जाने को लेकर सरकार की तरफ से आदेश जारी किया गया है. जिसमें कहा गया है कि, प्रदेश के हालातों को देखते हुए इंटरनेट सेवा को 10 जून तक के लिए और सस्पेंड किया जा रहा है. इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि हालातों से निपटने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. इसके अलावा सीआईएसएफ की भी कई टुकड़ियों को डिप्लॉय किया गया है. हिंसा फैलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी. जिसके लिए सुरक्षा बलों को खुली छूट दी गई है. वो माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें- 9 Years Of Modi Government: “मोहब्बत की दुकान नहीं नफरत का शॉपिंग मॉल खोल रही है कांग्रेस”, जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

वहीं बीते दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर कर स्थिति का जायजा लिया था. इस दौरान अमित शाह ने सेना के अधिकारियों के अलावा सीएपीएफ और राज्य के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर हालातों पर चर्चा की थी. अमित शाह ने मैतेई और कुकी समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की थी. अमित शाह ने उस दौरान कहा था कि राज्य में स्थिति काबू में है. लेकिन अब फिर से हुई हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है. जिसको लेकर सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. अब तक हिंसा में 70 लोगों की मौत हो चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

6 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

22 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

24 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

25 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

28 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

40 minutes ago