देश

चाबहार पोर्ट और क्षेत्रीय शांति पर भारत-ईरान के बीच उच्चस्तरीय बातचीत, अजीत डोभाल और ईरानी सुरक्षा प्रमुख के बीच हुई टेलीफोनिक चर्चा

भारत और ईरान के बीच रणनीतिक संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव डॉ. अली अकबर अहमदियान से टेलीफोन पर बातचीत की. इस बातचीत की जानकारी भारत में ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर शेयर की.

बातचीत के दौरान अजीत डोभाल ने ईरान की क्षेत्रीय स्थिरता में निभाई जा रही रचनात्मक भूमिका की सराहना की और भारत-ईरान द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की इच्छा जताई. विशेष रूप से, चाबहार पोर्ट और इंटरनेशनल नॉर्थ-साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (INSTC) जैसे महत्वपूर्ण रणनीतिक परियोजनाओं के शीघ्र कार्यान्वयन पर बल दिया गया.

अजित डोभाल ने ईरान द्वारा लगातार दी जा रही सहायता और समर्थन के लिए धन्यवाद भी प्रकट किया. जवाब में, डॉ. अली अकबर अहमदियान ने कहा कि भारत और ईरान दो प्राचीन सभ्यताएं हैं जिनके बीच गहरे ऐतिहासिक, राजनीतिक और आर्थिक संबंध हैं. उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने और रणनीतिक परियोजनाओं को तेजी से लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि भारत-ईरान सहयोग व्यापक क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के हित में है.

यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब भारत और ईरान के बीच चाबहार पोर्ट को लेकर नए समझौते पर भी हस्ताक्षर हुए हैं, जो क्षेत्रीय व्यापार और कनेक्टिविटी को नया आयाम देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.


ये भी पढ़ें: सिंध में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का टॉप आतंकी अबू सैफुल्लाह, भारत में कई हमलों का था मास्टरमाइंड


-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

10 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

15 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

29 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

56 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

1 hour ago