देश

Coronavirus in India: देश में आठ महीने बाद कोरोना के सबसे ज्यादा केस, पिछले 24 घंटे में मिले 12591 पॉजिटिव मरीज, 40 की मौत ने डराया

Coronavirus in India: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,591 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4.48 करोड़ हो गई. पिछले करीब आठ महीने समाने आए ये सर्वाधिक दैनिक मामले हैं. वहीं देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 65,286 पर पहुंच गई है.

संक्रमण से 40 मरीजों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 40 मरीजों की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,31,230 हो गई. इनमें 11 ऐसे लोग शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से दम तोड़ने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं.

संक्रमण की दैनिक दर 5.46 प्रतिशत

अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण की दैनिक दर 5.46 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 5.32 प्रतिशत है. देश में अभी 65,286 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.15 प्रतिशत है. भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.67 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 4,42,61,476 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है.
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,66,28,332 खुराक लगाई जा चुकी हैं.

कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

4 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

19 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

22 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

22 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

26 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

37 minutes ago