यूटिलिटी

Indian Railway IRCTC App: भारतीय रेल के IRCTC एप बनाना चाहते हैं अकाउंट? जानिए स्‍टेप बाय स्‍टेप प्रॉसेस

Indian Railway IRCTC App: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई तरह के बदलाव करते रहता है. वहीं इसके तहत रेलवे ने आईआरसीटीसी एप्लिकेशन लॉन्च किया है. बता दे रेलवे ने इस ऐप को जनता के लिए 2018 में शुरू किया था. इस ऐप के जरिए टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन के रूट, समय जैसी तमाम जानकारियां रेलवे अपने यूजर्स को देता है.

आईआरसीटीसी पर अकाउंट कैसे बनाएं?

आईआरसीटीसी ऐप आईफोन और एंड्रॉइड मोबाइल यूजर्स दोनों के लिए उपलब्ध है. इस ऐप को एक्सेस करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश हैं-

स्टेप 1: सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाएं.
चरण 2: अपने मोबाइल पर आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप डाउनलोड करें.
चरण 3: दायीं ओर दिए गए लॉगिन बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 4: इसके बाद ऐप पर अपनी IRCTC डिटेल्स डालें.
चरण 5: विवरण दर्ज करने के बाद, सत्यापन के लिए ओटीपी आएगा, उस ओटीपी को दर्ज करके खाता सत्यापित करें.
चरण 6: फिर चार अंकों का लॉगिन पिन सेट करें और कन्फर्म बटन पर क्लिक करें.
ऐसा करने के बाद ऐप इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाता है. हर बार जब आप लॉगिन करें तो चार अंकों के लॉगिन पिन का उपयोग करें.

ये भी पढ़ें- NRE FD Rates 2023: एनआरई एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी, जानिए नई दरें कब से हुई लागू

ये सुविधाएं आईआरसीटीसी ऐप से मिलती हैं

आईआरसीटीसी ऐप यूजर्स को  ट्रेन ट्रैक करने में भी मदद करता है. इस ऐप की मदद से यात्री आईआरसीटीसी के पोर्टल पर अपनी ट्रेन से जुड़ी सभी जानकारी देख सकते हैं. उपयोगकर्ताओं को टिकट बुकिंग, ट्रेन का समय, किराया, ट्रेन ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं. इसके साथ ही यह ऐप निर्धारित ट्रेन की बुकिंग रद्द करने और रिफंड की स्थिति की जांच करने में भी मददगार है.

अन्य सुविधाएं

इस एप्लिकेशन के माध्यम से लोगों को न केवल ट्रेनों से संबंधित जानकारी दी जाती है, बल्कि फ्लाइट और बस यात्रा से संबंधित जानकारी भी दी जाती है. साथ ही इस एप पर यात्रा के दौरान होटल बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है.

Dimple Yadav

Recent Posts

कल से फिलीपींस दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, समुद्री सुरक्षा और व्यापार पर होगा बड़ा मंथन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 से 18 नवंबर तक तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर मनीला जा…

4 minutes ago

विजया एकादशी: पावन उपवास, पूजा विधि और लंका विजय से पहले भगवान राम के संकल्प की कथा

विजया एकादशी के धार्मिक महत्व, रावण पर विजय से पहले भगवान राम द्वारा किए गए…

48 minutes ago

एक प्रेम कथा, एक दिव्य श्राप और मुक्ति की तलाश: जया एकादशी की पौराणिक गाथा

जया एकादशी की पौराणिक कथा में जानिए स्वर्ग के दो दिव्य प्रेमियों माल्यवान और पुष्पवती…

56 minutes ago

Shattila Ekadashi: जब सब कुछ अर्पित करने के बाद भी अधूरी रह गई एक जरूरी चीज – षटतिला एकादशी की प्रेरक सीख

षटतिला एकादशी के धार्मिक महत्व, एक भक्त महिला की पौराणिक कथा, तिल के छह प्रकार…

1 hour ago

पौष पुत्रदा एकादशी: महत्व, पूजा विधि और राजा सुकेतुमान के संकल्प की पौराणिक कथा

पौष पुत्रदा एकादशी के धार्मिक महत्व, राजा सुकेतुमान और रानी शैव्या की पौराणिक कथा, भगवान…

1 hour ago