Viral Video
Viral Video: सांप का नाम सुनते ही कई लोगों की रूह कांप जाती है. सांप को सबसे क्रूर और विषैले प्राणियों में से एक माना जाता है. ये जीव, अपने अद्भुत शिकार कौशल और बिजली की तेजी से प्रतिक्रिया देने के लिए भी जाने जाते हैं. विषैले होने के बावजूद कई लोग सांपों के साथ खिलवाड़ करते हुए आए दिन दिख जाते हैं. इंटरनेट सांपों के वीडियो से भरा पड़ा है, जिसमें लोगों को विभिन्न जहरीले सांपों के साथ साहसिक करतब दिखाते हुए दिखाया गया है.
ऐक ऐसा ही वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसे देखकर आप भी अवाक रह जाएंगे. दरअसल, हिजाब पहने एक महिला को एक विशाल किंग कोबरा को चूमते और बातचीत करते हुए दिखाया गया है. महिला ने निडर होकर अपने स्टंट को अंजाम दिया. जब महिला करतब दिखा रही थी उस वक्त सैकड़ों दर्शक मौजूद थे और वे उसे गौर से देख रहे थे.
वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि एक महिला , विशाल किंग कोबरा से भिड़ रही है. इतना ही नहीं सांप का ध्यान भटकाने के लिए काले कपड़े का इस्तेमाल किया. कोबरा को कपड़े से उलझाए रखते हुए, वह धीरे-धीरे उसकी ओर बढ़ी और सिर को चूम लिया. वीडियो को इंस्टाग्राम पर @Bellashariman नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, “कितने समय तक नहीं, लेकिन आप कैसे जिएंगे ये मुख्य बात है.” यह क्लिप इंटरनेट पर जंगल की आग की तरह वायरल हो गई है. शेयर किए जाने के बाद से क्लिप को 14.3K से अधिक बार देखा जा चुका है और संख्या बढ़ती ही जा रही है.
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…