Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

हिजाब पहनी महिला ने ले ली ‘किंग कोबरा’ की चुम्मी, वायरल VIDEO देख अवाक रह जाएंगे आप

इंटरनेट सांपों के वीडियो से भरा पड़ा है, जिसमें लोगों को विभिन्न जहरीले सांपों के साथ साहसिक करतब दिखाते हुए दिखाया गया है.

Viral Video

Viral Video

Viral Video: सांप का नाम सुनते ही कई लोगों की रूह कांप जाती है. सांप को सबसे क्रूर और विषैले प्राणियों में से एक माना जाता है. ये जीव, अपने अद्भुत शिकार कौशल और बिजली की तेजी से प्रतिक्रिया देने के लिए भी जाने जाते हैं. विषैले होने के बावजूद कई लोग सांपों के साथ खिलवाड़ करते हुए आए दिन दिख जाते हैं. इंटरनेट सांपों के वीडियो से भरा पड़ा है, जिसमें लोगों को विभिन्न जहरीले सांपों के साथ साहसिक करतब दिखाते हुए दिखाया गया है.

महिला ने निडर होकर स्टंट को दिया अंजाम

ऐक ऐसा ही वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसे देखकर आप भी अवाक रह जाएंगे. दरअसल, हिजाब पहने एक महिला को एक विशाल किंग कोबरा को चूमते और बातचीत करते हुए दिखाया गया है. महिला ने निडर होकर अपने स्टंट को अंजाम दिया. जब महिला करतब दिखा रही थी उस वक्त सैकड़ों दर्शक मौजूद थे और वे उसे गौर से देख रहे थे.

यहां देखें वायरल वीडियो:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bellashariman (@bellashariman)

वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि एक महिला , विशाल किंग कोबरा से भिड़ रही है. इतना ही नहीं सांप का ध्यान भटकाने के लिए काले कपड़े का इस्तेमाल किया. कोबरा को कपड़े से उलझाए रखते हुए, वह धीरे-धीरे उसकी ओर बढ़ी और सिर को चूम लिया. वीडियो को इंस्टाग्राम पर @Bellashariman नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है, “कितने समय तक नहीं, लेकिन आप कैसे जिएंगे ये मुख्य बात है.” यह क्लिप इंटरनेट पर जंगल की आग की तरह वायरल हो गई है. शेयर किए जाने के बाद से क्लिप को 14.3K से अधिक बार देखा जा चुका है और संख्या बढ़ती ही जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism