देश

UP News: सीएम योगी के बाद अखिलेश यादव से मिले रजनीकांत, बोले- 9 साल पुरानी है दोस्ती

UP News: अपनी फिल्म ‘जेलर’ की अपार सफलता के बाद उत्तर प्रदेश पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत ने पहले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और फिर सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मिले. उन्होंने अखिलेश यादव से उनके घर पर मुलाकात की. अखिलेश यादव ने रजनीकांत को गले से लगा लिया. इसके बाद अभिनेता अपनी पत्नी के साथ  अयोध्या के लिए रवाना हो गए. वहां उन्होंने पूजा अर्चना की.

बता दें कि रजनीकांत शुक्रवार की शाम को ही लखनऊ पहुंच गए थे. उन्होंने शनिवार की शाम में सीएम योगी से मुलाकात की. उन्होंने योगी के पैर छुए. इसके बाद आज अचानक रजनीकांत अखिलेश यादव के घर पहुंचे और एक-दूसरे का हाल-चाल जाना.

अखिलेश से मुलाकात के बाद रजनीकांत ने कहा कि वो और अखिलेश पिछले 9 साल से दोस्त हैं. एक दूसरे को काफी अच्छे से जानते हैं. रजनीकांत ने कहा, “मैं 9 साल पहले मुंबई में एक समारोह में अखिलेश यादव से मिला था और तब से हम दोस्त हैं.”

ये भी पढ़ें– रूस का Moon Mission फेल! चांद की सतह से टकराया ‘लूना 25’

फोन पर होती रहती है बात

रजनीकांत ने कहा, “हम फोन पर बात करते हैं. 5 साल पहले मैं यहां शूटिंग के लिए आया था लेकिन मैं उनसे नहीं मिल सका था. इस बार मेरी उनसे मुलाकात हुई. वहीं जब पत्रकारों ने उनसे मायावती के बारे में पूछा तो उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया.

वहीं सुपरस्टार से अपनी मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने भी ‘एक्स’ किया है.  अखिलेश ने कैप्शन लिखा है, ‘जब दिल मिलते हैं तो लोग गले मिलते हैं. मैसूर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान पर्दे पर रजनीकांत जी को देखकर जितनी ख़ुशी होती थी वो आज भी बरकरार है. हम 9 साल पहले व्यक्तिगत रूप से मिले और तब से दोस्ती है…”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago