देश

Himachal Election: शिमला में प्राइवेट गाड़ी में मिली EVM, हंगामे के बाद पोलिंग पार्टी सस्पेंड, कांग्रेस ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

Himachal Election: हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों (Himachal Pradesh Assembly Elections) के लिए शनिवार को मतदान हुए. इस बीच, एक बार फिर ईवीएम को लेकर विवाद सामने आया जब शिमला जिले के रामपुर इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार रात पोलिंग पार्टी को एक निजी वाहन में ईवीएम ले जाने के आरोप में रोका. इसको लेकर कांग्रेस ने गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं. हालांकि, हंगामे के बाद पोलिंग पार्टी को निलंबित कर दिया गया.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर जमकर हंगामा किया और विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही उन्होंने मतदान दल पर ईवीएम से छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया, जिसके बाद जिला चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मतदान दल के सदस्यों को तुरंत निलंबित कर दिया.

कांग्रेस विधायक नंद लाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “ईवीएम को एक निजी कार में ले जाया जा रहा था, हमने इसका पीछा किया और पुलिस एवं चुनाव आयोग के अधिकारियों को भी सूचित किया।” नियमों के मुताबिक, मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ईवीएम को सरकारी वाहनों से मतगणना केंद्र तक ले जाना होता है.

कांग्रेस ने लगाया ईवीएम से छेड़छाड़ का आरोप

पूरे मामले पर जिला चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें मतदान समाप्त होने के बाद सूचना मिली कि दत्तनगर -49 में तैनात पोलिंग पार्टी संख्या 146 निजी वाहन में ईवीएम/वीवीपैट ले जा रही है जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एचपी-03डी-2023 है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी के इशारे पर ईवीएम/वीवीपैट मशीनों से छेड़छाड़ की मंशा से ले जाया जा रहा था.

ये भी पढ़ें- Himachal Election 2022: शाम 6 बजे तक 65.92 फीसदी मतदान , दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ पर 99% वोटिंग

बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में मशीन चेक की गई

ईवीएम को निजी वाहन में ले जाने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत करने का प्रयास किया और ईवीएम/वीवीपीएटी मशीनों को स्ट्रांग रूम में भेज दिया. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में ईवीएम/वीवीपीएटी मशीनों की बारीकी से जांच की और दावा किया कि मशीनों को ठीक से सील किया गया था और कोई छेड़छाड़ नहीं की गई थी. बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजे 8 दिसंबर को गुजरात के साथ ही घोषित किए जाएंगे.

Bharat Express Desk

Recent Posts

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

2 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

3 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

6 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

21 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

23 minutes ago

लगातार आठ हफ्तों से क्यों गिर रहा शेयर बाजार? बिकवाली का दौर कब होगा खत्म

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…

36 minutes ago