आचार्य प्रमोद कृष्णम (फाइल फोटो).
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के सरकारी बस में बीते दिनों सार्वजनिक रूप से ऊंची आवाज में एक ऑडियो प्रोग्राम चलाया जा रहा था. जिसमें आचार्य प्रमोद कृष्णम और अन्य के बीच बातचीत हो रही थी. कथित ऑडियो में केंद्र सरकार में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, भारत सरकार और बीच-बीच में अखिलेश यादव, ममता, और तेजस्वी यादव के नाम भी आ रहे थे. आरोप है कि राज्य सरकार की बस में ऑडियो चलाकर दुष्प्रचार किया जा रहा था.
शिकायतकर्ता सैमुयल प्रकाश ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के अवर सचिव से इस घटना की शिकायत की. जिसके बाद हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के उप-मण्डलीय प्रबंधक ने बस चालक को आदेश जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टकरण मांगा है. साथ ही यह भी कहा है कि सार्वजनिक तौर पर सरकारी वाहन में इस तरह से किसी भी राजनेता कि विरुद्ध ऐसी बातचीत का ऑडियो चलाना उचित नहीं है.
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम विभाग ने एक नोटिश जारी किया है, जिसमें इस बात का उल्लेख है कि बीते 1 नवंबर 2024 को शिमला से संजौली जा रही बस में सार्वजनिक तौर एक ऑडियो प्रोग्राम चलाया गया. लेकिन, अब बस चालक को इस मामले को लेकर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया है.
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…