अविनाश तिवारी ने बिग बी के सिर पर मार दी थी चोट
Avinash Tiwary On Hitting Amitabh Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा में सदी का महानायक कहा जाता है. डायरेक्टर से लेकर एक्टर तक उनके साथ एक बार काम करने के लिए तरसते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे बिग बी के साथ काम करने का मौका मिला था.
मगर शूटिंग के दौरान एक्टर से एक बहुत बड़ी गलती हो गई थी जिससे आज तक वो उबर नहीं पाया है. एक्टर ने सबके सामने अमिताभ बच्चन पर हाथ उठा दिया था जिसके बाद पूरे सेट पर सन्नाटा छा गया था. हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस घटना का खुलासा किया और बताया कि उन्होंने गलती से बीग बी के सिर पर चोट मार दी थी.
हम बात कर रहे हैं सिकंदर का मुकदर फेम एक्टर अविनाश तिवारी की. अविनाश तिवारी ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद खुलासा किया जिसके कारण उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई थी और उन्होंने बताया कि ये घटना साल 2014 की थी जब दोनों ने साथ में ‘युद्ध’ साइको थ्रिलर मिनीसीरीज में काम किया था.
यह पहली बार था जब वह अमिताभ बच्चन से मिले थे और उन्हें एक साथ एक एक्शन सीक्वेंस करना था. मैंने उस समय अपनी लाइफ में कभी कोई एक्शन सीक्वेंस नहीं किया था. उस सीन में उन्हें मुझे मुक्का मारना था और मुझे झुककर उन्हें जवाब देना था. लेकिन गलती से मैंने उनके सिर पर मुक्का मार दिया. तब मैं शर्म से पानी पानी हो गया था.
एक्टर ने आगे बताया कि इस घटना के बाद सेट पर बिल्कुल सन्नाटा पसर गया था. उन्होंने कहा कि मैं एक और मुक्का मारने चला गया क्योंकि डायरेक्टर की तरफ से कट नहीं किया गया था. उसके बाद मैं उनके पास गया और उनसे सॉरी कहा. मेरी बात सुनकर उन्होंने कहा, हां तुमने मेरे सिर पर मारा.
मैंने उनसे माफी मांगी और घबराहट में मैंने पूछा कि क्या हमें रिहर्सल करनी चाहिए. उस समय भी वो अपने एक हाथ को अपने सिर के पीछे पकड़े हुए थे और मुझे ऐसे लुक से देख रहे थे, जैसे बोल रहे हो कि तुमने ये कहां से पाया. हालांकि उन्होंने कहा, हम इसे धीरे-धीरे करेंगे. फिर उन्होंने कहा कि एक्शन कोरियोग्राफी की तरह होती है, इसलिए सिर्फ डांस करो.
एक्टर अविनाश तिवारी को लोगों ने फिल्म ‘लैला मजनू’ में बहुत प्यार दिया था. मूवी हाल ही में सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई थी और पहले से ज्यादा कमाई की थी. अविनाश ने वैसे कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन वो अभी तक इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान नहीं बना पाए हैं. अविनाश तिवारी आज के समय में OTT पर अच्छा काम कर रहे हैं. वह जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘सिकंदर का मुकद्दर’ में तमन्ना भाटिया और जिम्मी शेरगिल के साथ नजर आने वाले हैं.
-भारत एक्सप्रेस
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…